Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका जेल से अपराध का नेटवर्क चला रहा अमन साहू चाईबासा जेल शिफ्ट

Advertisement
Advertisement
Ranchi : दुमका जेल से अपराध का नेटवर्क चला रहे कुख्यात अपराधी अमन साहू को चाईबासा जेल शिफ्ट किया गया है. अमन साहू जेल में रहते हुए भी झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. जेल से ही अमन साव कारोबारियों को टारगेट कर रहा है. अमन के नाम पर लगातार कारोबारियों को धमकी मिल रही है.

कोयला कारोबारी मिल रही धमकियों से दहशत में हैं

जो कारोबारी धमकी को नजरअंदाज कर रहे हैं उनपर गोलियां चल रही हैं. राज्य के रांची, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और लातेहार आदि जिलों में काम करने वाले कोयला कारोबारी लगातार मिल रही धमकियों से दहशत में हैं.

दुमका जेल में बंद अमन ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड लिया

डीजीपी के आदेश के बाद एटीएस और सीआईडी संयुक्त रूप से अमन साहू गिरोह पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है. अमन साव और उसके गैंग की गतिविधियों की समीक्षा के बाद पाया गया कि अमन साव ने गिरिडीह के एक व्यक्ति के पते पर फर्जी तरीके से सिम कार्ड हासिल किया. उस सिम कार्ड का इस्तेमाल दुमका जेल से किया जा रहा था.

सीआईडी ने मामले की जानकारी दुमका जेल प्रशासन को दी

जांच में यह बात भी सामने आयी कि दुमका जेल के लोकेशन पर एक्टिव सिम से ही मयंक सिंह के नाम पर फेसबुक पेज ऑपरेट किया जा रहा है. सीआईडी ने मामले की जानकारी दुमका जेल प्रशासन को दी थी. इसके बाद उसका मोबाइल फोन अचानक बंद हो गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही