Search

 
 
 

अमन साहू गिरोह ने सोशल मीडिया पर हथियार के जखीरे दिखाकर झारखंड-छत्तीसगढ़ पुलिस को दी चुनौती

 
अमन साहू गिरोह ने सोशल मीडिया पर हथियार के जखीरे के साथ वीडियो किया पोस्ट, झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस को दी चुनौती Ranchi :  जेल में बंद रहने के बाद भी अमन साहू गिरोह का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर अमन साहू गिरोह ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. गिरोह ने सोशल मीडिया पर हथियार के जखीरे के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है. यह वीडियो अमन साहू नाम के फेसबुक अकाउंट से अपलोड किया गया है. इस वीडियो के जरिये झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस को खुली चुनौती दी गयी है. वीडियो में कहा गया है कि जेल में बंद मेरे किसी आदमी को कुछ हुआ तो इसका जिम्मेवार पुलिस खुद होगी और इसका अंजाम बुरा होगा. बता दें कि अमन साहू वर्तमान में चाईबासा जेल में बंद है. https://lagatar.in/aman-sahu-gang-challenged-jharkhand-and-chhattisgarh-police-by-showing-stockpile-of-weapons-on-social-media/untitled-11-38/"

rel="attachment wp-att-940610">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-11-19.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

अमन साहू अपने गिरोह के सुनील मीणा से दिला रहा घटना को अंजाम

अमन साहू गैंग का सुनील मीणा को गिरफ्तार करना झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है. सुनील मीणा मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले घडसाना के नयी मंडी का रहने वाला है. सुनील, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विश्वस्त लोगों में भी रह चुका है. वर्क वीजा पर भारत से मलेशिया गया सुनील कुआलालमपुर में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा, गोल्डी बरार और संपत नेहरा के जरिये लॉरेंस के संपर्क में आया और मलेशिया से ही अपराध की दुनिया में अपनी जड़े जमाने लगा. वह लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर राजस्थान और पंजाब के कई जिलों में हत्या, रंगदारी वसूली, फायरिंग जैसे घटनाओं को अंजाम दिलाने लगा.

ढाई साल में अमन साहू को नौ जेलों में  किया गया शिफ्ट:

  • – 29 अक्टूबर 2021 को रांची से पाकुड़ जेल
  • – 13 अप्रैल 2022 को गिरिडीह जेल
  • – 23 जुलाई 2022 को मंडल कारा सिमडेगा
  • – 17 सितंबर 2022 को पलामू जेल
  • – 24 नवंबर 2022 को दुमका जेल
  • – 19 अगस्त 2023 को चाईबासा जेल
  • – 11 अक्टूबर 2023 को पुनः पलामू जेल
  • – 20 जून 2024 को फिर से गिरिडीह जेल
  • – 21 जुलाई 2024 को फिर से चाईबासा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही