Search

 
 
 

नए लोगों को गिरोह में जोड़ रहा अमन साहू, एटीएस ने सभी को किया चिन्हित, दो गुर्गे गिरफ्तार

 
Ranchi: जेल में बंद अपराधी अमन साहू अपने गिरोह में नए लोगों को जोड़ रहा है. यह खुलासा अमन साहू गिरोह के गिरफ्तार हुए राजा अंसारी और मलिंदर सिंह ने एटीएस को दी. मंगलवार को एटीएस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एटीएस एसपी ऋषभ कुमार झा ने बताया कि राजा अंसारी और मलिंदर को रामगढ़ जिला के पतरातु से गिरफ्तार किया गया है. मलिंदर कुमार के पास एटीएस ने एक रिवाल्वर, 51 जिंदा कारतूस बरामद किया है. इसे भी पढ़ें -कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-sex-scandal-former-pm-hd-deve-gowdas-grandson-and-jds-mp-prajwal-revanna-suspended-from-party/">कर्नाटक

सेक्स स्कैंडल : पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के पोते व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना पार्टी से निलंबित

हथियार और कारतूस को रखता था मलिंदर

मलिंदर ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह अमन साहू गिरोह के द्वारा अपराध में उपयोग होने वाले हथियार और कारतूसों को जमा करता था. जेल में बंद अपराधी चंदन साव और अमन साहू के कहने पर मलिंदर चिन्हित अपराधकर्मियों को हथियार देता था और घटना को अंजाम देने के बाद हथियार वापस ले लेता था. वहीं राजा अंसारी अमन साहू के गिरोह का कुख्यात अपराधी है. वह पिछले दिनों फायरिंग से संबंधित कई घटनाओं में शामिल रहा है. उसके द्वारा पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है. पूर्व में वह जेल जा चुका है. उसके खिलाफ रांची, हजारीबाग और रामगढ़ के अलग-अलग थाना में कुल 11 मामले दर्ज हैं.

अमन साहू गैंग के सुनील मीणा को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

एटीएस एसपी ऋषभ झा ने प्रेस कॉफ्रेंस में बताया कि अमन साहू गिरोह का सुनील सिंह मीणा मलेशिया में छिपा हुआ है. उसे केंद्रीय एजेंसी की मदद से जल्दी गिरफ्तार कर दिया जाएगा. बीते दिनों उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया गया था और जल्द ही उसके घर की कुर्की भी की जाएगी. जहां-जहां उसकी संपत्ति है और जिस कारोबार में उसने इन्वेस्ट किया है. एटीएस की टीम सारी जानकारी हासिल कर रही है. इसे भी पढ़ें -T-20">https://lagatar.in/t-20-world-cup-indian-team-announced-kl-rahul-out-rishabh-pant-gets-a-chance/">T-20

वर्ल्ड कप: भारतीय टीम का ऐलान, केएल राहुल आउट, ऋषभ पंत को मिला मौका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही