Search

 
 
 

अमन साहू के शूटर राहुल दुबे को एक महीने में मिल गयी बेल, रांची पुलिस ने किया था अरेस्ट

 
Ranchi :  अमन साहू गैंग के कुख्यात अपराधी व शूटर राहुल दुबे को रांची सिविल कोर्ट ने बेल दे दी है. राहुल दुबे को रांची से पिछले महीने गिरफ्तार किया था. लेकिन गिफ्तारी के एक माह बाद ही उसे बेल मिल गयी. उस पर रामगढ़, रांची और हजारीबाग में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं. राहुल को ओरमांझी में भारत माला प्रोजेक्ट के साइट पर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद उसने अपनी जमानत याचिका दाखिल की थी. जिसपर रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त की कोर्ट में सुनवाई हुई. आरोपी की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने बहस की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही