Search

 
 
 

अमानतुल्लाह खान ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की, गिरफ्तारी पर रोक...पुलिस जांच में शामिल होने का आदेश

 
NewDelhi : दिल्ली के जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले का कथित तौर पर नेतृत्व करने केआरोप में आम आदमी पार्टी के विधायक(ओखला) अमानतुल्लाह खान  के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. इसके बाद अमानतुल्लाह खान ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की.  खबर है कि अमानतुल्लाह खान को अदालत से राहत मिल गयी है. कोर्ट ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है और उन्हें जांच में शामिल होने को कहा है.

अदालत ने 24 फरवरी तक किसी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी  

स्पेशल जज जितेंद्र सिंह की अदालत ने 24 फरवरी तक किसी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है,  कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान से कहा कि वे पुलिस की जांच में शामिल हों. अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता से पूछताछ सीसीटीवी सर्विलांस में हो,

 आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान तीन दिन से फरार हैं

 अमानतुल्लाह खान  पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले का नेतृत्व करने और कोर्ट से घोषित अपराधी को फरार करवाने में मदद की थी. इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी.   विधायक अमानतुल्लाह खान तीन दिन से फरार हैं. सोमवार को  एफआईआर  दर्ज होने के बाद से वे गायब हैं.  दिल्ली पुलिस की कई टीमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में उनकी तलाश में छापामारी कर रही है.  अमानतुल्लाह खान की अग्रिम जमानत अर्जी पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है.

 अमानतुल्लाह खान ने दावा किया ,उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं

कोर्ट ने सरकारी वकील को याचिका की कॉपी देने के लिए कहा. बता दें कि आप विधायक ने जांच में शामिल होने से पहले सुरक्षा की मांग करते हुए दावा किया है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं. जान लें कि  पुलिस विधायक को जांच में शामिल होने के लिए उनके घर पर दो नोटिस दे चुकी है, मगर वह अभी तक सामने नहीं आये हैं. स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं.

अमानतुल्लाह ने कहा, विधानसभा क्षेत्र में ही हूं, फरार नहीं हुआ  

खबर है कि अमानतुल्लाह खान ने कल बुधवार को दिल्ली पुलिस को ई-मेल में अटैच एक लेटर भेजा था. उसने खुद के फरार नहीं होने और अपने विधानसभा क्षेत्र में होने का दावा किया था. पत्र में उसने खुद को झूठे मामले में फंसाये जाने की बात कही, लेकिन हालांकि पुलिस ने किसी मेल या पत्र की जानकारी होने से इनकार किया है. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही