Search

 
 
 

राज्यपाल से मिले अमर बाउरी, कहा - मुखिया के निलंबन पर कार्रवाई करने की मांग की

 
Ranchi : नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में मुखिया संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल से सरवा पंचायत की मुखिया के निलंबन को लेकर न्यायोचित कार्रवाई करने की मांग की. मीडिया से बातचीत में बाउरी ने कहा कि राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले में सरकार और जिला के अधिकारी से जानकारी लेंगे और न्यायोचित कार्रवाई करेंगे. बाउरी ने कहा कि मुखिया के पद पर एक आदिवासी महिला है. मुखिया खुद एक जनप्रतिनिधि हैं. उनपर किसी तरह का वित्तीय अनियमितता का आरोप नहीं है. बिना कारण बताए किसी जनप्रतिनिधि को निलंबित करने का कोई प्रावधान नहीं है. ना ही ऐसी कोई नियमावली है. प्रतिनिधिमंडल में सन्नी टोप्पो, वीरेंद्र उरांव, प्रभा किस्पोट्टा, गोपाल उरांव और संतोष किस्पोट्टा शामिल थे. इसे भी पढ़ें -मोदी">https://lagatar.in/modi-cabinets-decision-12-new-smart-cities-and-10-lakh-new-jobs/">मोदी

कैबिनेट का फैसला…12 नयी स्मार्ट सिटी और 10 लाख नयी नौकरियां…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही