Search

 
 
 

SGFI में सेपक टकरा प्रतियोगिता के निर्णायक बने झारखंड के अमरेंद्र

 
Ranchi : सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के पदाधिकारी और नेशनल तकनीकी पदाधिकारी पटना में आयोजित स्कूली सेपक टकरा गेम्स के तकनीकी पदाधिकारी बनाए गए. प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 7 जनवरी तक पाटलिपुत्र स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में होगा. सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव देवगौड़ा ने इस आशय का पत्र जारी किया. अमरेंद्र द्विवेदी इसके पूर्व भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं. अमरेंद्र द्विवेदी सरला बिरला यूनिवर्सिटी में डिपार्टमेंट ऑफ योग के टीचिंग एसोसिएट हैं. इस मनोनयन पर सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रेसिडेंट उदय साहू सहित शिवेंद्र दुबे,मनोज साहू,मिथलेश साहू,चंचल भट्टाचार्य, प्रियदर्शी अमर,शैलेंद्र कुमार,प्रदीप खन्ना,उमा पालित सहित अन्य ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/cms-ed-letter-tell-the-allegations-ready-to-cooperate/">सीएम

का ED को पत्र: आरोप बताएं, सहयोग के लिए तैयार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही