Search

अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से, अमित शाह ने समीक्षा बैठक की, अजीत डोभाल, आर्मी चीफ, उपराज्यपाल रहे मौजूद

बैठक में तीर्थयात्रा को लेकर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया.  बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अर्धसैनिक बलों (CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB) के महानिदेशक (DG) भी शामिल हुए.
 
 NewDelhi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में आगामी 3 जुलाई से शुरू होनेवाली अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और संचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की.यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी。   

बैठक में तीर्थयात्रा को लेकर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया.  बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अर्धसैनिक बलों (CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB) के महानिदेशक (DG) भी शामिल हुए.

बैठक में आतंकवादियों या किसी भी बाहरी खतरे से निपटने के लिए एक मजबूत सुरक्षा घेरा तैयार करने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में  यात्रा के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने का निर्णय किया गया. खबर है कि यात्रा मार्ग पर कार्यरत मजदूरों और विक्रेताओं के डिजिटल सत्यापन के लिए QR-based Pahchan App) शुरू किया गया है, ताकि अवांछित तत्वों को दूर रखा जा सके.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही