Search

 
 
 

Amarnath Yatra: रांची से अमरनाथ यात्रा के लिए 82 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा के लिए रांची से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रविवार को पहाड़ी मंदिर से रवाना हुआ. इस जत्थे में 82 श्रद्धालु शामिल हैं. सभी श्रद्धालु पहले मुरी पहुंचेंगे और वहां से ट्रेन से जम्मू के लिए रवाना होंगे. यात्रा का नेतृत्व मनोज कुमार जायसवाल कर रहे हैं
 

Ranchi: अमरनाथ यात्रा के लिए रांची से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रविवार को पहाड़ी मंदिर से रवाना हुआ. इस जत्थे में 82 श्रद्धालु शामिल हैं. सभी श्रद्धालु पहले मुरी पहुंचेंगे और वहां से ट्रेन से जम्मू के लिए रवाना होंगे. यात्रा का नेतृत्व मनोज कुमार जायसवाल कर रहे हैं, जो पिछले 34 वर्षों से लगातार बाबा अमरनाथ की यात्रा कर रहे हैं.

 

यात्रा दल को रांची महानगर मंत्री शुभम कुमार जायसवाल ने तिलक लगाकर और अंगवस्त्र भेंट कर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया. इस मौके पर नयन कुमार सिन्हा, उपमहापौर नीरज कुमार, शैलेश जायसवाल, अविनाश कुमार उर्फ मुन्ना, श्रवण सिन्हा, विकास वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे.

 

आयोजकों ने बताया कि जिन श्रद्धालुओं का पहले से पंजीकरण नहीं हो सका है, उनका पंजीकरण जम्मू में कराया जाएगा. इसके बाद 3 जुलाई को पहला जत्था बाबा अमरनाथ गुफा के लिए रवाना होगा और 6 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन करेगा.

 

यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्रीनगर के खीर भवानी मंदिर, जम्मू के रघुनाथ मंदिर, माता वैष्णो देवी धाम और अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी दर्शन करेंगे. रांची लौटने के बाद श्रद्धालु देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम, बाबा बासुकीनाथ और पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे.

 

रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने झारखंड की सुख-समृद्धि, राज्य के विकास और लोगों के खुशहाल जीवन की कामना की. हर्षिता जायसवाल ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उनकी सुरक्षित व सफल यात्रा के लिए बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की. यात्रा दल में अर्जुन शर्मा, प्रकाश, अरविंद साहू, राजू सोनी, उपेंद्र प्रसाद, रिंकी भट्ट, किरण देवी, सुशीला देवी, नंदनी, प्रभा देवी, पूनम देवी, बेबी देवी, सुमन देवी सहित कुल 82 श्रद्धालु शामिल हैं.

 

इसके अलावा 2 जुलाई को विमान से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं में महान कुमार विश्व, विष्णु कुमार, संतोष कुमार जायसवाल, कुमार उर्फ मुन्ना और चेतन महान शामिल हैं. आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सफल यात्रा के लिए विशेष प्रार्थना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही