Search

 
 
 

अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ तीन जुलाई से,  सीएपीएफ की 580 कंपनियों की तैनाती का आदेश

ऑपरेशन सिंदूर  के दौरान जम्मू-कश्मीर में भेजी गयीं शेष 80 कंपनियों को स्थानांतरित कर अमरनाथ यात्रा के मार्ग, तीर्थयात्रियों और श्रीनगर सहित अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा में तैनात किया जायेगा
 

 NewDelhi :  जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारी शुरू हो गयी है. अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ तीन जुलाई से होगा. यात्रा नौ अगस्त को समाप्त होगी.

 

खबर है कि गृह मंत्रालय ने इसके लिए  केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 580 कंपनियों की तैनाती का आदेश जारी कर दिया है.  इसके तहत लगभग 42,000 जवान तैनात किये जायेंगे

 

सूत्रों के अनुसार  सीएपीएफ की 424 कंपनियां केंद्र शासित प्रदेश(जम्मू-कश्मीर) में भेजी जा रही है. खबर है कि  ऑपरेशन सिंदूर  के दौरान जम्मू-कश्मीर में भेजी गयीं शेष 80 कंपनियों को स्थानांतरित कर अमरनाथ यात्रा के मार्ग, तीर्थयात्रियों और श्रीनगर सहित अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा में तैनात किया जायेगा   

 

'पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बलों को तुरंत रवाना होने और जून के दूसरे सप्ताह तक जम्मू-कश्मीर में मोर्चा संभालने का निर्देश दिया है.

 


सूत्रों के अनुसार , तीर्थयात्रा के लिए सुरक्षा तैनाती योजना पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पैदा हुई चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है.

 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ये कंपनियां पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)— से ली गयी हैं.

 

 प्रत्येक कंपनी में लगभग 70-75 जवान होते हैं.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही