Search

 
 
 

1 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 17 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन

 
New Delhi : इस साल अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होनेवाली. यात्रा के लिए इस महीने 17 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगी. श्रद्धालु पूरी श्रद्धा भावना से गुफा के दर्शनों के लिए जाते हैं. कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले में अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा का प्रबंधन श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड करता है. श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरूला ने बताया कि इस साल 62 दिनों के लिए यात्रा जारी रहेगी और हर दिन 500 यात्रियों के लिए दोनों मार्गों की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

यात्रियों के लिए खास प्रबंध

इस साल यात्रियों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं. पहलगाम विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, यात्रा के लिए पोनी स्टेशन भी बनाया जा रहा है, जहां से यात्री अपनी सुविधानुसार घोड़े-खच्चर की सेवा प्राप्त करेंगे. इसी के साथ हैलीपेड और मार्ग पर सफाईकर्मियों को तैनात किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – जमीन">https://lagatar.in/ed-should-go-to-the-ground-level-in-land-scams-bandhu-tirkey/">जमीन

घोटालों की जांच में तह तक जाये ईडी : बंधु तिर्की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही