Search

 
 
 

रामगढ़ के गिरिजा इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक का गजब कारनामा

 
  • छात्र समय पर फीस जमा न कर पाया,तो कॉलेज प्रबंधन ने नंबर नहीं दिया, हुआ फेल
  • कर्ज लेकर फीस तो जमा कर दी, पर रिजल्ट के लिए अब भी लगा रहा कॉलेज के चक्कर
Ranchi: गिरिजा इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक, रामगढ़ में माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र करण कुमार को फीस नहीं भर पाने का खामियाजा भुगतना पड़ा. कॉलेज प्रबंधन ने फीस न भरने के कारण उसे फेल कर दिया. करण छठे सेमेस्टर में 26,000 रुपये जमा नहीं कर पाया, तो कॉलेज प्रबंधन ने उसके इंटरनल का मार्क्स नहीं भेजा. छात्र करण अन्य सभी विषयों में पास है, लेकिन इंटरनल परीक्षा का नंबर जमा नहीं होने के कारण फेल हो गया. करण को जब फेल होने की जानकारी मिली, तो उसने संस्थान प्रबंधन से बातचीत की, लेकिन प्रबंधन ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया. नतीजतन करण के रिजल्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ. कॉलेज प्रबंधन ने पहले तो पैसा जमा कराने की बात कही. कहा कि फीस के पैसे जमा कराने पर ही आगे का काम होगा. अब तो स्थिति ये है कि करण ने फीस भी जमा करा दी है, लेकिन उसे रिजल्ट के लिए कॉलेज का चक्कर लगाना पड़ रहा है. छात्र का आरोप है कि वह झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलोजी में अपनी बात रखना चाहता है, लेकिन कॉलेज प्रबंधन पेपर पर साइन नहीं कर रहा है.

घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं है, फीस जमा करने पर भी भटक रहा करण

छात्र करण कुमार ने कहा कि उसके घर की आर्थिक स्थिति अचानक से खराब हो गयी है. आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से मैं टाइम पर पैसा जमा नहीं कर पाया. कॉलेज प्रबंधन ने मेरा इंटरनल प्रैक्टिकल असाइनमेंट का नंबर नहींं भेजा. जिस कारण मैं फेल हो गया. कॉलेज प्रबंधन ने तो मेरा एक साल बर्बाद करने का सोच लिया. जब मुझे पता चला कि फेल कर दिया गया है, तो मैंने तुरंत कॉलेज प्रबंधन से बात की. कॉलेज की तरफ से कहा कि पैसा जमा नहीं होने के कारण फेल किया गया. उसके बाद जब उन्होंने कॉलेज के शिक्षकों से कहा, तो उन्होंने कहा कि पहले पैसा जमा करो, फिर काम होगा. उसके कुछ दिनों बाद पैसा जमा किया, लेकिन मेरा रिजल्ट पास नहीं किया गया, बल्कि शिक्षकों ने मिलकर और परेशान किया. जब मैंने कहा, मुझे लेटर पर साइन करके दीजिए, ताकि मैं विश्वविद्यालय जा कर अपनी बात रख सकूं, तो उन्होंने साइन नहीं किया. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही