Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रगनानंद का कमाल, इस साल तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन मेग्नस कार्लसन को हराया

Advertisement
Advertisement
New Delhi: भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रगनानंद इन दिनों का कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. 17 वर्षीय भारतीय शतरंज खिलाड़ी प्रगनानंदा ने एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन मेग्नस कार्लसन को हरा दिया. अमेरिका के मियामी में चल रहे एफटीएक्स क्रिप्टो कप में प्रगनानंद ने यह जीत दर्ज की. यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. टाईब्रेक तक गए इस मैच में कार्लसन जीत दर्ज करने के करीब खड़े थे लेकिन आखिरी में वह गलती कर बैठे और मुकाबला हार गए. इसे भी पढ़ें-स्टार">https://lagatar.in/star-footballer-ronaldo-accused-of-rape-model-once-again-knocked-on-the-courts-door/">स्टार

फुटबॉलर रोनाल्डो पर रेप का आरोप, मॉडल ने एक बार फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

प्रगनानंद ने कार्लसन को चौंकाया

इस बड़े मुकाबले के आखिरी पल देखने लायक थे. यहां जैसे ही प्रगनानंद ने अपनी आखिरी चाल चली तो कार्लसन हैरानी में पड़ गए. उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि वह फिर से प्रगनानंद से हार गए हैं. उन्होंने इसके बाद धीरे से अपने हेडफोन उतारे और प्रगनानंद से हाथ मिलकार चल दिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/pppp-12.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

दूसरे स्थान पर रहे प्रगनानंद

भारतीय शतरंज खिलाड़ी ने वर्ल्ड चैंपियन को तो शिकस्त दी लेकिन टोटल स्कोर के आधार पर वह इस टूर्नामेंट को जीत नहीं सके. वह दूसरे पायदान पर रहे. यहां मेग्नस कार्लसन ही विजेता बने. प्रगनानंद ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत दमदार अंदाज में की थी. उन्होंने लगातार 4 मैच जीते थे. हालांकि उन्हें पांचवें और छठे राउंड में शिकस्त झेलना पड़ी थी. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-exhibition-match-between-eyeball-players-at-maithon-club/">धनबाद:

मैथन क्लब में आईनबॉल खिलाड़ियों के बीच हुआ प्रदर्शनी मैच

फरवरी में भी कार्लसन को दी थी शिकस्त

प्रगनानंद को पहली बार सुर्खियां इस साल फरवरी में मिली थी. उन्होंने तब एयरथिंग मास्टर्स रेपिड चेस टूर्नामेंट में वर्ल्ड नंबर-1 मेग्नस कार्ससन को शिकस्त दी थी. इसके बाद मई में चेसेबल मास्टर्स ऑनलाइन रेपिड चेस टूर्नामेंट में भी उन्होंने कार्लसन को हरा दिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही