Search

 
 
 

अजब प्रेम की गजब कहानी : मुझे पत्नी बनाओ ...और प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी युवती

 
Topchanchi (Dhanbad) : अबज प्रेम की गजब कहानी धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र से सामने आयी है. यहां अपना प्यार पाने के लिए एक युवती पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी है. कड़ाके की इस ठंड में युवती पूरी रात प्रेमी के घर के बाहर बैठी रही, मगर प्रेमी के घर का दरवाजा नहीं खुला. इसको लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. सुबह से ही लोग प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी युवकी को देखने के लिए जमे हुये हैं. यह मामला तोपचांची थाना क्षेत्र के रामाकुंडा के आमटांड इलाके की है. युवती मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंहपुर की रहनेवाली है. युवती ने बताया कि आमटांड निवासी रोहित कुमार के साथ उसका प्रेम-प्रसंग पिछले एक साल से चल रहा है. इस दौरान शादी का झांसा देकर उसने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया, मगर अब शादी करने से इनकार कर रहा है.  युवती ने बताया कि नवंबर में तोपचांची थाना में शिकायत की थी. थाना में तय हुआ था कि रोहित शादी करेगा, मगर अब उसका परिवार शादी करने से मना कर रहा है. युवती ने बताया कि 2017 में हमारी जबरन शादी करवा दी गई थी. परंतु शादी के कुछ माह के बाद ही लड़का किसी अन्य लड़की के साथ शादी करके भाग गया. तब से वह अकेली ही है. उसी बीच पिछले साल जनवरी में उसका संपर्क रोहित कुमार से हुई. दोनों में प्यार हो गया. रोहित ने साथ जीने-मरने का वादा किया था, मगर अब शादी से इनकार कर रहा है. न्याय मिलने तक धरने पर ही बैठी रहूंगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-28.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

लड़के की मां अंजनी देवी ने कहा- नहीं होगी शादी

इधर लड़के की मां अंजनी देवी ने बताया कि इससे पूर्व कई बार इस लड़की की शादी हो चुकी है. हर बार शादी करके लड़कों का इस्तेमाल करती है. मैं अपने लड़के का भविष्य इस लड़की के साथ खराब नहीं करूंगी. यह शादी नहीं होगी. युवक के परिजनों ने घर का दरवाजा भी युवती के लिए नहीं खोला. वह पूरी रात ठंड में युवक के घर के बाहर ही बैठी रही. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-80-percent-of-the-plants-planted-at-a-cost-of-rs-51-87-lakh-were-destroyed-due-to-lack-of-maintenance/">हजारीबाग

: देखरेख के अभाव में नष्ट हो गए 51.87 लाख रुपये की लागत से लगे 80 प्रतिशत पौधे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही