Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : नाम के अनुकूल बच्चों में दिखी अद्भुत प्रतिभा : कुंदन कुमार

Advertisement
Advertisement

संत मरियम स्कूल में नई परंपरा की शुरुआत, गुरु चरण पूजा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

  • शिव तांडव की प्रस्तुति से बच्चों ने खड़े कर दिए रोंगटे
  • अपर सर्माहर्ता ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी
Medininagar : संत मरियम विद्यालय में बसंत के शुभ अवसर पर एक नई परंपरा की शुरुआत हुई, जहां देव तुल्य गुरुजनों के पांव पखार कर पूजा-अर्चना की शुरुआत की गई. वहीं बच्चों ने गुरुजनों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. दसअसल, इस विद्यालय में बुधवार शाम गुरु चरण पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पलामू अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद, एसडीपीओ के रीडर सुहैल खान, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, सेवानिवृत्त सैनिक ब्रिजेश शुक्ला, भाजपा नेता अविनाश वर्मा, लिलिपुट विद्यालय के निदेशक राजीव गोयल, सेवानिवृत्त शिक्षक जटाधारी गुरुजी, डॉ. राजीव, एडवोकेट ओंकारनाथ तिवारी, कवि एमजे अजहर, संत मरियम किड्स स्कूल, चैनपुर के डायरेक्टर आनंद कुमार, पिंकी कुमारी समेत कई अतिथि मौजूद थे. अतिथियों ने विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का फीता काट कर शुभारंभ किया. देश के संस्कृति व सभ्यता में सुसज्जित छात्रों का नृत्य, सुरीली आवाज में संगीत, शिव का रूप धारण किए शिव तांडव कर रहे बच्चों ने विकराल रूप में रोंगटे खड़े कर दिए, वहीं अलग-अलग बच्चों की प्रतिभाओं ने इस कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों समेत सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने विद्यालय परिवार को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि संत मरियम स्कूल के नाम के अनुकूल ही इस विद्यालय के बच्चों में प्रतिभा भी निहित है. वह खुद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि आज इन बच्चों के बीच मौजूद हैं. उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं उम्मीद करूंगा कि आप जब इस विद्यालय से पढ़कर निकलेंगे, तो निःसंदेह ही इस विद्यालय के नाम सहित पूरे देश का नाम विश्व भर में रोशन करेंगे. वहीं विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने बताया कि विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि छात्रावास में अध्ययनरत बच्चों का तनाव व अपने परिवार से दूर रहने की मायूसी को कम करना भी होता है. साथ ही, बच्चे देश की संस्कृति व सभ्यता से भी रूबरू हो सकें. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमार आदर्श, छात्रावास अधीक्षक उत्कर्ष देव, शिक्षक, छात्र-छात्राओं समेत समस्त कर्मचारीगण भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/vinod-singh-close-to-hemant-soren-reached-ed-office/">हेमंत

सोरेन के करीबी विनोद सिंह पहुंचे ईडी ऑफिस, पति से मिलीं कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही