Ranchi : जेबीवीएनएल ने मृत कर्मचारी का भी तबादला कर दिया. 26 जुलाई को जेबीवीएनएल ने 57 कर्मचारियों का तबादला किया है. इनमें बटन पट चालक, लाइनमैन, लिपिक शामिल हैं . इस सूची में मोहनपुर, देवघर के बटन पट चालक ग्रेट टु के पद पर रहे अशोक कुमार रवि का भी तबादला कर दिया गया. उन्हें सुदना, पलामू स्थानांतरित किया गया. जबकि उनकी मौत हो चुकी है. निगम प्रबंधन को जब उसके मृत होने की सूचना मिली, तो आनन-फानन में 27 जुलाई को तबादला आदेश को संशोधित किया गया. शुद्धि पत्र जारी कर कहा गया कि मृतक कर्मचारी का नाम सूची से हटा दिया गया है.
त्रुटि को सुधार लिया गया है- अभिषेक
जेबीवीएनएल के डीजीएम (एचआर) अभिषेक कुमार ने कहा कि दो वर्ष पूर्व ही कर्मचारी ने तबादला के लिए आवेदन दिया था. इसी बीच उनकी मौत हो गयी, तो फील्ड से इसकी सूचना मुख्यालय को नहीं दी गयी. सूचना मिलते ही त्रुटि को सुधार लिया गया है.
इसे भी पढ़ें – सीएम">https://lagatar.in/cm-gave-a-check-of-1-5-lakh-to-poor-engineering-student/">सीएम
ने गरीब इंजीनियरिंग छात्र को दिया डेढ़ लाख का चेक [wpse_comments_template]
ने गरीब इंजीनियरिंग छात्र को दिया डेढ़ लाख का चेक [wpse_comments_template]
Leave a Comment