Search

 
 
 

अंबा प्रसाद का सरकारी आवास खाली कराया गया, 11 IPS अधिकारियों को मिले नए सरकारी आवास

11 IPS officers allotted house: शनिवार को आवास खाली कराए जाने के बाद अंबा प्रसाद ने मकान के बाहर ही टेंट लगाकर विरोध जताया. उन्होंने परिवार के सदस्यों, समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के साथ टेंट में बैठकर दीपावली के दीये जलाए.
 
LAGATAR NEWS

Ranchi (11 IPS officers allotted house): झारखंड में सरकारी आवासों के आवंटन को लेकर दीपावली के एक दिन पहले विवाद हो गया. बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का रांची के धुर्वा स्थित सरकारी आवास खाली करा लिया गया. इस आवास को भवन निर्माण विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2006 बैच के अधिकारी एवं पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) क्रांति कुमार गडिदेशी को आवंटित किया था.

 

शनिवार को आवास खाली कराए जाने के बाद अंबा प्रसाद ने मकान के बाहर ही टेंट लगाकर विरोध जताया. उन्होंने परिवार के सदस्यों, समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के साथ टेंट में बैठकर दीपावली के दीये जलाए.

 

दरअसल, धुर्वा स्थित एचईसी परिसर का यह सरकारी आवास पहले पूर्व विधायक अंबा प्रसाद को आवंटित था. नई विधानसभा के पास विधायकों के लिए नए आवास बनाए जाने के बाद पुराने सरकारी मकानों को दूसरे पदाधिकारियों को आवंटित करने की प्रक्रिया चल रही है. इसी क्रम में भवन निर्माण विभाग ने अंबा प्रसाद के कब्जे वाले आवास को क्रांति कुमार गडिदेशी के नाम आवंटित किया था.

 

आवास खाली कराए जाने से नाराज अंबा प्रसाद ने छोटी दीपावली के दिन हुई कार्रवाई पर अपनी पीड़ा जाहिर की. उन्होंने कहा कि कुछ लोग लगातार उनके और उनके परिवार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई करवा रहे हैं. दीपावली के त्योहार पर वह अचानक कहां जाएं. इसके बाद उन्होंने दूसरी जगह जाने के बजाय आवास के बाहर ही टेंट लगाकर विरोध जताया. देर रात तक वह परिवार और समर्थकों के साथ टेंट में बैठी रहीं.

 

11 IPS अधिकारियों को आवास आवंटित

भवन निर्माण विभाग ने 7 अक्टूबर 2026 को 11 आईपीएस अधिकारियों को सरकारी आवास आवंटित करने का कार्यालय आदेश जारी किया था. 6 अगस्त 2026 को विभागीय मंत्री की अध्यक्षता में हुई राजपत्रित आवास आवंटन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर यह आवंटन किया गया था.

 

किस अधिकारी को कौन सा आवास मिला

असीम विक्रांत मिंज (2005 बैच)  पुलिस महानिरीक्षक (संगठित अपराध), अपराध अनुसंधान विभाग  आवास संख्या एफ-49, सेक्टर-3, धुर्वा.
क्रांति कुमार गडिदेशी (2006 बैच)  पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार)  आवास संख्या एफ-44, सेक्टर-3, धुर्वा.
राकेश बंसल (2007 बैच)  पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय  आवास संख्या ई-09, सेक्टर-2, धुर्वा.
मनोज रतन चोथे (2010 बैच)  पुलिस उप महानिरीक्षक, विशेष शाखा  आवास संख्या ई-05, सेक्टर-2, धुर्वा.
मो. अर्शी (2012 बैच)  पुलिस उप महानिरीक्षक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं  आवास संख्या डी-7/28, डोरंडा.
हुरदीप पी जनार्दनन (2013 बैच)  पुलिस अधीक्षक (स्थापना), विशेष शाखा  आवास संख्या डी-14/28, नेपाल हाउस, डोरंडा.
सौरभ (2016 बैच)  पुलिस अधीक्षक (एसआईबी), विशेष शाखा  आवास संख्या डी-16/28, डोरंडा.
पूज्य प्रकाश (2016 बैच) पुलिस अधीक्षक (द्वितीय), अपराध अनुसंधान विभाग  आवास संख्या डी-19/28, डोरंडा.
सुमित कुमार अग्रवाल (2019 बैच)  पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  आवास संख्या डी-01 (न्यू), दीनदयाल नगर, बूटी रोड.
रोशन गुड़िया (2020 बैच)  पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग  आवास संख्या डी-11/28, डोरंडा.
निखिल राय (2023 बैच)  सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली, रांची आवास संख्या 01/18, नेपाल हाउस, डोरंडा.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही