Search

 
 
 

अंबा प्रसाद ने AIBE की परीक्षा पास की, कहा- अब जनता के लिए कानूनी लड़ाई लड़ूंगी

Lagatar Desk : अंबा प्रसाद ने लिखा कि राजनीति के गलियारों के साथ-साथ अब उन्होंने न्यायालय के गलियारों में भी कदम बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें विधायिका के साथ-साथ कार्यपालिका की कार्यशैली का भी अनुभव रहा है. अब विधायिका और कार्यपालिका के बीच की कश्मकश में फंसी जनता के लिए वह न्याय की गुहार भी लगाएंगी.
 
अंबा प्रसाद फाइल फोटो

Lagatar Desk : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने ऑल इंडिया बार परीक्षा ( (AIBE) पास कर ली है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने एक्स हैंडल पर दी. अंबा प्रसाद ने अपने परीक्षा परिणाम की तस्वीर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की है और जनता से कई वादें किए हैं. 

 

 

अंबा प्रसाद ने लिखा कि राजनीति के गलियारों के साथ-साथ अब उन्होंने न्यायालय के गलियारों में भी कदम बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें विधायिका के साथ-साथ कार्यपालिका की कार्यशैली का भी अनुभव रहा है. अब विधायिका और कार्यपालिका के बीच की कश्मकश में फंसी जनता के लिए वह न्याय की गुहार भी लगाएंगी. 

 

पूर्व विधायक ने अपने पोस्ट में कहा कि जनता पर होने वाले हर अन्याय और प्रताड़ना के खिलाफ वह पहले भी आवाज उठाती रही हैं. अब वह जरूरत पड़ने पर लोगों के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगी. अपने पोस्ट के अंत में अंबा प्रसाद ने लिखा कि आपकी अंबा आपलोगों के आशीर्वाद से AIBE की परीक्षा पास कर गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही