Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भुरकुंडा में अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी को गोलियों से भूना, मौत

Ramgarh : भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सौंदा बस्ती में अज्ञात अपराधियों ने बड़कागांव के विधायक अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार रात 8 बजे के करीब अज्ञात अपराधियों ने बितका बाउरी को गोली मार दी और फरार हो गए. गोली लगने के बाद स्थानीय लोग तुरंत उसे भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी सौंदा बस्ती में पुराने पेट्रोल पंप के समीप बैठा हुआ था. लगभग 8:00 के करीब बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और बितका पर गोली चलाने लगे. बताया जाता है कि अपराधियों ने उन्हें आधा दर्जन के लगभग गोलियां मारी है. भुरकुंडा पुलिस सूचना के बाद अपराधियों की धर-पकड़ में जुट गई है. इधर सूचना मिलते ही बड़कागांव के पूर्व विधायक योगेंद्र साव अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है. जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. मृत राजकिशोर उर्फ बितका बाउरी का एक बेटा और दो बेटी है. इसे भी पढ़ें : जेजेएमपी">https://lagatar.in/jjmp-militants-killed-ajsu-leader-cum-contractor-manoj-munda-for-levy-two-arrested/">जेजेएमपी

 उग्रवादियों ने लेवी के लिए की थी आजसू नेता सह ठेकेदार मनोज मुंडा की हत्या, दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही