Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंबा बताये, किसने बनाया था भाजपा से चुनाव लड़ने का दबाव : आदित्य साहू

Advertisement
Advertisement
Ranchi  :   कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया है कि भाजपा उनपर चतरा या हजारीबाग लोकसभा सीट से पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने का दबाव बना रही थी. इसको लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने कहा कि अंबा प्रसाद ईडी की कार्रवाई के बाद अनर्गल बयानबाजी कर रही है. कहा कि अंबा प्रसाद यह बताये कि आखिर वह कौन लोग है जो उन पर भाजपा से चुनाव लड़ने का दबाव बना रहे थे. उन लोगों का नाम और चेहरा उजागर करें. बड़कागांव की जनता यह जानना चाहती है. आदित्य साहू ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 साल से अंबा प्रसाद के परिवार के लोग चुनाव जीत रहे हैं. वहां की स्थिति इन्होंने खराब कर दी है. खुलेआम बालू की लूट हो रही है. पुलिस जब बालू लदे ट्रक को जब्त करती है तो उनके गुर्गे जबरदस्ती थाना से छुड़ा कर ले जाते हैं. उन्होंने अंबा प्रसाद पर पतरातु में कयूम अंसारी और जमील अंसारी की जमीन लूटने का आरोप लगाया.

यूपी और बिहार जा रहा झारखंड का बालू 

आदित्य साहू ने कहा कि जब-जब झारखंड में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनती है. राज्य में खान, खनिज और जमीन की लूट होती है. झारखंड का बालू यूपी और बिहार जा रहा है, लेकिन यहां के लोगों को 50 रुपये बोरी बालू खरीदना पड़ रहा है. भाजपा के नेतृत्व में जब सरकार थी तब गांव के लोगों को बालू बिक्री का अधिकार दिया गया था, लेकिन गठबंधन की सरकार राज्य में बालू से तेल निकालकर पीने का काम कर रही है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही