Search

 
 
 

तथ्यहीन बयान देकर अंबा खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप से ध्यान हटाना चाहती : प्रतुल

 
Ranchi :  बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के आवास सहित 17 ठिकानों पर मंगलवार को ईडी ने 18 घंटे तक छापेमारी की थी. वहीं आज भी अंबा प्रसाद के हजारीबाग के हुरहुरु स्थित आवास पर ईडी ने दबिश दी है. इसको लेकर अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया था कि भाजपा में शामिल नहीं हुई तो पार्टी दबाव बनाने के लिए छापेमारी करवा रही है. अंबा के इस आरोप पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पलटवार किया है. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अंबा प्रसाद तथ्यहीन बयान देकर खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप से ध्यान हटाना चाहती हैं. प्रतुल ने कहा कि आखिर यह उसी दल की सदस्य हैं, जिसके झारखंड के एक सांसद के पास से 350 करोड़ नकद बरामद हुए थे.

बेटी का मनोबल तोड़ने के लिए ईडी ने की छापेमारी - निर्मला देवी

बता दें कि कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद ने कहा था कि भाजपा ने हजारीबाग से सांसद टिकट की पेशकश की थी. मैंने इनकार कर दिया तो मुझे दिन भर प्रताड़ित किया गया. अंबा ने आरोप लगाया था कि भाजपा के कुछ लोगों ने उनपर दबाव डाला. अंबा की मां निर्मला देवी ने कहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले उनकी बेटी का मनोबल तोड़ने के लिए ईडी ने छापेमारी की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही