Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंबाला : वैष्णो देवी जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, 20 घायल

  • वैष्णो देवी जा रही मिनी बस और ट्रक में टक्कर
  • सात श्रद्धालुओं की मौत, 20 घायल
Ambala :  हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां अंबाला छावनी के नजदीक मोहरा गांव के पास वैष्णो देवी जा रही  मिनीबस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में मिनी बस में सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गयी. जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गये. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गयी. वहीं मिनी बस का अगला हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया.

अंबाला से वैष्णो देवी जा रही थी बस

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 30 श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस हरियाणा के अंबाला से माता वैष्णो देवी जा रही थी. दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर पहुंचते ही बस की टक्कर एक ट्रक से हो गयी. इस हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गयी. वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गये. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गयी. जिसको सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंच गये और कड़ी मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी. हादसे में मिनी बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही