Search

अंबेडकर आवास योजना झारखंड में तय लक्ष्य से पीछे, 7725 निर्माण अब भी लंबित

Shruti Singh Ranchi : झारखंड में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना का कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका है. राज्य में 2016-23 तक सभी जिलों में कुल 47855 लाभुकों को लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. लेकिन निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध केवल 83.86 फीसदी आवास ही पूर्ण करवाया जा सका है. 7725 आवास का निर्माण कार्य लंबित है. इसे भी पढ़ें -HC">https://lagatar.in/hc-told-the-applicant-first-apply-against-pankaj-mishra-dahu-in-the-police-station-it-is-unfair-to-come-directly-to-the-court/">HC

का निर्देश-पंकज मिश्रा-दाहु के खिलाफ पहले थाना में आवेदन दें, सीधे कोर्ट आना अनुचित

7725 आवास का निर्माण पूरी तरह से लंबित है

योजना के अंतर्गत अभी भी 7725 आवास का निर्माण कार्य पूरी तरह से लंबित है. जिनमें गढ़वा में 489, पलामू में 609, गिरिडीह में 703, गुमला में 362, लोहरदगा में 173, लातेहार में 265, साहबगंज में 530, चतरा में 280, बोकारो में 360, रामगढ़ में 229,धनबाद में 366, हजारीबाग में 375, सरायकेला में 252, रांची में 381, कोडरमा में 171, देवघर में 256, जमशेदपुर में 343, जामताड़ा में 222 , गोड्डा में 318, सिमडेगा में 153, दुमका में 364 ,चाईबासा में 203, खूंटी में 143 और पाकुड़ में 178 आवास का निर्माण तय समय पर पूरा नहीं हो सका है.

उदासीनता और लापरवाही की वजह से पूरी नहीं हो सका निर्माण

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा उन परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है जिनके घर तूफान और ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हो गये थे. जिससे सभी जरूरतमंद परिवार बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपना घर बनवाकर फिर से सामान्य जीवन जी सकेंगे. लेकिन झारखंड में प्रखंड और पंचायत स्तर के आवास कर्मचारियों के कार्य में उदासीनता और लापरवाही की वजह से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना का काम तय समय पर पूरा नहीं हो सका है.

31 मई तक होगा आवास का कार्य पूरा

रांची डीडीसी दिनेश यादव से बात करने पर उन्होंने बताया कि भीमराव अंबेडकर आवास का कार्य तेजी से आगे बढ़ा है. रांची में कुल 381 आवास का कार्य बाकी है. बताया कि मई महीना के आखिरी हफ्ते तक सभी आवास का निर्माण हो जायेगा. इसे भी पढ़ें -EXCLUSIVE">https://lagatar.in/exclusive-there-was-a-meeting-between-terrorist-organization-pla-and-maoists-to-train-naxalites-in-jharkhand/">EXCLUSIVE

: झारखंड में नक्सलियों को ट्रेनिंग देने के लिए आतंकी संगठन पीएलए और माओवादियों के बीच हुई थी बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp