Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संविधान के शिल्पकार अंबेडकर सदियों तक भारतीयों के दिल में रहेंगे- डॉ नीता

Ranchi: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में गुरुवार को संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर के जीवन, चरित्र और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया गया. मौके पर प्राचार्या डॉ.नीता पांडेय ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का श्रेष्ठ और सबसे बड़ा संविधान है. हमारे देश का संविधान समानता, स्वतंत्रता, एकता और अखंडता का पक्षपोषक है. साथ ही करीब डेढ़ सौ करोड़ जनसंख्या वाले देश के नागरिकों के लिए न्याय और विश्वास का प्रतीक भी है. इस श्रेष्ठ संविधान के शिल्पकार डॉ अंबेडकर सदियों तक भारतीयों के दिलों में रहेंगे. इसे पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/ed-raid-at-csp-director-bharat-prasads-residence-in-meru-hazaribagh-many-important-documents-seized/">हजारीबाग

के मेरु में CSP संचालक भरत प्रसाद के आवास पर इडी रेड, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त
इससे पहले छात्र शैलोज सिंह ने डॉ.अंबेडकर के जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला. `श्रेष्ठ संविधान का तू शिल्पकार, तू ने ही सिखाया है...समानता का सार`   शीर्षक गीत पर प्रियांशु घोष, तनु सिंह और निधि द्विवेदी ने नृत्य के माध्यम से संविधान निर्माता के योगदान की जीवंत प्रस्तुति दी. अयान अली ने डॉ. अंबेडकर की भूमिका निभाई. बच्चों ने सामूहिक रूप से प्रस्तावना का पाठ किया. कार्यक्रम का संयोजन चीफ एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर आशा राज और विनीता वर्मा ने किया. जबकि संचालन शिक्षिका विनीत कौर ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सतीश कुमार मिश्र, अनुमेहा,मोनिका मुंडू और प्रियंका चक्रवर्ती ने अहम महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें- संदिग्ध">https://lagatar.in/businessmans-body-found-in-suspicious-condition-from-hotel-bathroom/">संदिग्ध

हालत में होटल के बाथरूम से मिला व्यवसायी का शव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही