Search

 
 
 

अंबेडकर का संविधान समानता के सिद्धांतों पर आधारित हैः खुशबू

 
Medininagar: पांकी मध्य जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी ने देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ दिए गए कथित बयान की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इसे संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर हमला करार देते हुए गृहमंत्री से तुरंत माफी मांगने और पद से इस्तीफा देने की मांग की है. खुशबू कुमारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने ऐसा संविधान दिया जो समानता, स्वतंत्रता और न्याय के सिद्धांतों पर आधारित है. ऐसे में उनके प्रति किसी भी तरह का अपमान न केवल उनकी विरासत का, बल्कि देश की संवैधानिक मूल्यों का अपमान है. उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस बयान की कड़ी आलोचना करने और डॉ. अंबेडकर के आदर्शों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की आत्मा की रक्षा के लिए है. इसे भी पढ़ें - धक्का-मुक्की">https://lagatar.in/politics-heated-up-over-the-pushing-incident-bjp-woman-mp-said-i-felt-uncomfortable/">धक्का-मुक्की

कांड पर सियासत गरमायी, BJP महिला सांसद बोलीं-जब राहुल क.. आये तो मैं असहज हो गयी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही