Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई महत्वाकांक्षी नल-जल योजना : जानकी यादव

Advertisement
Advertisement
  • जानकी यादव ने कहा- क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर फैला है भ्रष्टाचार
  • समस्याओं से निजात नहीं मिलने पर होगा जनआंदोलन
Barkattha (Hazaribagh) : बरकट्ठा स्थित आवास पर पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों जैसे पानी, बिजली, शिक्षा व क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी बातें रखीं. पूर्व विधायक ने कहा कि बिजली विभाग के द्वारा बेलकप्पी पंचायत के सिमराटांड़ गांव में दर्जनों दलित परिवारों के घरों के साथ पूरे मुहल्ले की बिजली काट दी गई है. विभाग द्वारा कहा जा रहा है कि जब तक बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक बिजली नहीं मिलेगी. जबकि, राज्य सरकार द्वारा 125 यूनिट बिजली निःशुल्क मुहैया कराई जा रही है. वहीं, नल-जल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है. योजना में न गुणवत्ता का ख्याल रखा जा रहा है और ना ही बोरिंग करने का सही मापदंड अपनाया जा रहा है. बेडोकला में पावर हाउस निर्माण कार्य का शिलान्यास होने के बावजूद भी आज तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ. उन्होंने डिग्री कॉलेज, सूर्यकुंड और जयनगर के गोहाल स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में पठन-पाठन शीघ्र प्रारंभ करने, प्रखंड कार्यालयों में बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्टाचार पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर डीसी से संज्ञान में लेने का आग्रह किया है. जानकी प्रसाद यादव ने आगे कहा कि अगर इन समस्याओं से निजात दिलाने में किसी भी प्रकार की जवाबदेही तय नहीं की जाती है, तो आने वाले समय में जनआंदोलन किया जाएगा. प्रेस वार्ता में प्रखंड उपप्रमुख सुरजी देवी, मुखिया इंद्रदेव प्रसाद, मुखिया अब्बास अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि छोटन कुमार कोल, मुखिया शंकर रविदास, पूर्व मुखिया बसंत साव, उपमुखिया प्रतिनिधि विजय प्रसाद, पंसस यूसुफ अंसारी समेत कई मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : वसूली,">https://lagatar.in/ed-had-raided-20-locations-of-people-associated-with-amba-prasad-regarding-extortion-illegal-sand-mining-and-land-grabbing/">वसूली,

अवैध बालू खनन व जमीन पर कब्जा को लेकर ED ने अंबा प्रसाद से जुड़े लोगों के 20 ठिकानों पर मारा था छापा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही