Search

कोडरमा में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त: इलाज के लिए जा रही डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

Koderma : नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित पहाड़पुर के पास शनिवार को एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में इलाज के लिए लाई जा रही डेढ़ वर्षीय बच्ची आयुषी कुमारी की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए.

 

जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिले के घोड़थम्बा निवासी परिजन बच्ची को इलाज के लिए एंबुलेंस से कोडरमा सदर अस्पताल ला रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही एक हाईवा से बचने के क्रम में एंबुलेंस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

 

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया. अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

 

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. हादसे के लिए जिम्मेदार हाईवा की पहचान की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp