Search

 
 
 

लातेहार: बेमियादी हड़ताल पर गए एंबुलेंस चालक व EMT

 
Latehar: 108 एंबुलेंस चालक व EMT (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) हड़ताल में चले गये है. विगत तीन माह से मानदेय नहीं मिलने के विरोध में उन्होंने यह कदम उठाया है. सोमवार को 108 एंबुलेंस के चालक व ईएमटी कर्मियों ने बकाया मानदेय भुगतान कराने की मांग को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता को मांग पत्र सौंपा है. बता दें कि एंबुलेंस चालक व टेक्नीशियन की हड़ताल में जाने से जिलेभर में एंबुलेंस की सेवा पूरी तरह प्रभावित है. मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एंबुलेंस के अभाव सोमवार को अपील कुजूर व नरेश कुमार समेत कई लोग निजी वाहन से इलाज कराने रांची गए. एंबुलेंस चालक बजरंगी सिंह ने बताया कि ईएलआरआई कंपनी के द्वारा अभी तक किसी भी कर्मचारी को नियुक्त पत्र या अन्य कोई सुविधा नहीं दिया है. नयी कंपनी टेंडर लेती है तो कर्मियो से नौकरी पर रखने के लिए मनमानी तरीके से रूपया की मांग की जाती है. पिछली कंपनी जेडएचएल कंपनी के अधिकारियों से बात किया तो कहा कि एनआरएचएम से अभी तक रूपया का भुगतान नहीं हुआ है इस कारण वेतन भुगतान लंबित है. टेक्नीशियन कृष्ण प्रसाद ने बताया कि वे लोग 24 घंटा ड्यूटी करते हैं. लेकिन उन लोगों का तीन माह से मानदेय नहीं मिल पाया है. परिवार का गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है. जब तक मानदेय भुगतान समेत अन्य मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा. मौके पर मदन कुमार महतो, क्यूम खान, आकाश गुप्ता, निशा मिंज, मोहम्मद अख्तर, फुलेश्वर नगेसिया, इमरान अंसारी, रोहित कुमार, राकेश कुमार व सुखलाल उरांव उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-handed-over-appointment-letters-to-498-chos-said-government-is-serious-about-strong-health-system/">मुख्यमंत्री

ने 498 CHO को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा – मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सरकार गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही