Search

 
 
 

ट्रक की चपेट में आया एंबुलेंस, चालक की हालत गंभीर, दो अन्य भी घायल

 
Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के ब्रहमनी गांव के पास एंबुलेंस को सामने से आ रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में एंबुलेंस चालक समेत तीन लोग घायल हो गए. वहीं ट्रक मौके से फरार हो गया. घायल दोनों लोग पलामू के बकोरिया के रहनेवाले हैं और रिम्स से मरीज की छुट्टी कराकर अपने गांव लौट रहे थे. घायलों में मरीज कृष्णा राम, पिता- गुजर राम और उसकी बेटी प्रमिला कुमारी तथा एंबुलेंस चालक सुमित कुमार सिंह पिता- स्व. छोटू सिंह शामिल है. घायलों ने बताया कि वे अपने मरीज रौशन कुमार को रिम्स से छुट्टी करवा कर अपने घर बकोरिया जा रहे थे. ब्रहमणी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात ट्रक ने एंबुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें उपरोक्त सभी लोग घायल हो गए. वहीं इस हादसे में मरीज रौशन कुमार को कोई चोट नहीं आई, वह बिलकुल ठीक है. ग्रामीणों की मदद से ऑटो में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ड्राइवर को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. बाकी का इलाज चंदवा सीएचसी में ही चल रहा था. इसे भी पढ़ें : तीन">https://lagatar.in/31-jawans-including-three-sub-inspectors-deputed-to-police-headquarters/">तीन

सब इंस्पेक्टर समेत 31 जवान पुलिस मुख्यालय में प्रतिनियुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही