Ranchi : सही समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से एक व्यक्ति की इलाज के अभाव में हार्ट अटैक से मौत हो गयी. यह घटना करम टोली चौक की है. आज बुधवार की सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आया. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन सही समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच पायी. इसके बाद उस व्यक्ति को ऑटो से नजदीकी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति की बीच रास्ते मे ही मौत हो गयी.
सही समय पर नहीं मिली एंबुलेंस, बुजुर्ग व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत
Last Updated: Oct 09, 2024 12:00 AM (IST)