Search

 
 
 

धनबाद और गिरिडीह के एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर, चालकों ने दिया धरना

Dhanbad/Giridih News : भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले गुरुवार को धनबाद के एंबुलेंस चालकों ने सिविल सर्जन कार्यालय के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया. चालकों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता आंदोलन जारी रहेगा.
 
धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना पर बैठे एंबुलेंस कर्मी

Dhanbad/Giridih News : झारखंड के 108 एंबुलेंस के कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. धनबाद और लातेहार के एंबुलेंस चालक गुरुवार को अपने-अपने जिले में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए. अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मी एक बार फिर आंदोलन की राह पर उतर आए हैं.


भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले गुरुवार को धनबाद के एंबुलेंस चालकों ने सिविल सर्जन कार्यालय के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया. चालकों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता आंदोलन जारी रहेगा.


आंदोलन कर रहे चालकों में सरकार और स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी है. उनका कहना है कि इससे पहले भी वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर चुके हैं. उस दौरान सरकार की ओर से एक मांग मान ली गई थी जबकि बाकी दो मांगों को छठ पूजा से पहले पूरा करने का आश्वासन दिया गया था. लेकिन छठ पूजा बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई. बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने से उन्हें आंदोलन शुरू करना पड़ा है.

 

गिरडीह में हड़ताल असरदार

Giridih News : 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल का गिरिडीह व्यापक असर देखने को मिल रहा है. हड़ताल से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका है. खासकर गंभीर रूप से बीमार मरीजों और सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने को लेकर चिंता गहराने लगी है.

 

Uploaded Image

गिरिडीह सदर अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे एंबुलेंस कर्मी.

जिले के 108 एंबुलेंस कर्मियों ने गुरुवार को गिरिडीह सदर अस्पताल परिसर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने सम्मान फाउंडेशन पर उनकी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि लंबे समय से उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और न ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. इससे परेशान होकर जिले के करीब 160 कर्मचारियों को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही