Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमीषा पटेल की याचिका खारिज, बढ़ सकती हैं अभिनेत्री की मुश्किलें

Advertisement
Advertisement
Ranchi : हिंदी फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल की क्वैशिंग याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.  न्यायाधीश जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई  के बाद कोर्ट ने उनकी याचिका ख़ारिज कर दी है. हाईकोर्ट के इस आदेश से अमीषा पटेल को बड़ा झटका लगा है.

मामला वर्ष 2017 का है

बता दें कि  अभिनेत्री अमीषा पटेल ने याचिका दायर कर निचली अदालत में उनके खिलाफ दाखिल शिकायतवाद को निरस्त की मांग की है. उन्होंने हाईकोर्ट में गुहार लगाई है. इस मामले में पूर्व में अदालत ने अमीषा पटेल को अंतरिम राहत देते हुए उनके खिलाफ किसी भी पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश पारित किया था. यह मामला वर्ष 2017 का है. बता दें कि  हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह की अमीषा पटेल से मुलाकात हुई.  उन्हें फिल्मों में पैसे लगाने को ऑफर मिला. इसे भी पढ़ें - प्रशांत">https://lagatar.in/prashant-kishors-announcement-i-will-not-form-a-party-now-will-start-3-thousand-km-padyatra-in-bihar-from-october-2/">प्रशांत

किशोर का ऐलान- अभी नहीं बनाऊंगा पार्टी, 2 अक्टूबर से शुरू करूंगा बिहार में 3 हजार किमी पदयात्रा

अजय कुमार सिंह का आरोप, अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की 

आरोपों के मुताबिक फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर उन्होंने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर किये है. अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं. फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने पर अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया. इसमें कहा गया कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है. फिल्म नहीं बनने पर उन्होंने पैसे वापस करने की मांग की थी. अभिनेत्री द्वारा उन्हें चेक दिया गया था, जो बाउंस हो गया. इसे भी पढ़ें -क्रिप्टो">https://lagatar.in/crypto-market-cap-up-5-point-01-percent-avalanche-up-14-point-39-percent-cardano-also-up-12-point-45/">क्रिप्टो

मार्केट कैप 5.01 फीसदी उछला, Avalanche में 14.39 फीसदी की तेजी, Cardano भी 12.45% चढ़ा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही