Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमेरिका का दावा, रूस दे चुका है हमले का आदेश, यूक्रेन की तरफ बढ़ी रूसी टैंक

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk : रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई दिनों से युद्ध का माहौल बना हुआ है. इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस को बातचीत का प्रस्ताव भेजा है. वहीं यूक्रेन के दो सैनिकों की मौत के बाद स्थिति गंभीर बन गयी है. रूस के मुताबिक उसने अपनी सेना पीछे हटा ली है, लेकिन अमेरिका के खुफिया विभाग ने दावा किया है कि व्लादिमीर पुतिन की कथनी और करनी में अंतर है. खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार रूस ने अपनी सेना को युद्ध के लिए आगे बढ़ने का आदेश दे दिया है. रूस, मिसाइल और हवाई हमले से पहले साइबर हमले से शुरुआत करेगा और अंत में जमीनी टुकड़ियां यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करेंगी. रूस की अग्रिम पंक्ति की सेना के वाहनों, टैंकों पर पेंट से जेड अक्षर बनाया गया है और ये टैंक यूक्रेन सीमा की ओर बढ़ते दिख रहे हैं. इसे भी पढ़ें - चारा">https://lagatar.in/fodder-scam-lalu-yadav-will-be-sentenced-today-in-doranda-treasury-case/">चारा

घोटाला : डोरंडा कोषागार मामले में लालू यादव को आज सुनायी जायेगी सजा

वाइट हाउस और पेंटागन ने इस बात पर मोहर नहीं लगायी है

अमेरिका के खुफिया विभाग का कहना है कि रूसी सेना को हमले का आदेश दे दिया गया है. हालांकि वाइट हाउस और पेंटागन ने इस बात पर मोहर नहीं लगायी है. बता दें कि इससे पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और विदेश मंत्रालय इस बात की आशंका जता चुका है कि रूस झूठ बोल रहा है. वह युद्ध से पीछे नहीं हट रहा बल्कि युद्ध की तैयारियों में लगा है. इसे भी पढ़ें -सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-21-february-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।21 FEB।।लालू की सजा पर फैसला आज।।लोहरदगाः 10 नक्सली अरेस्ट।।UP में 57.58 फीसदी वोटिंग।।यूक्रेन पर एडवाइजरी।।समेत कई खबरें और वीडियो

रूस पूरी ताकत से हमला करने की योजना बना रहा है

अमेरिकी खुफिया विभाग की जानकारी वॉशिंगटन पोस्ट ने प्रकाशित किया है. जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी खुफिया विभाग ने राष्ट्रपति जो बाइडन को इस बात की जानकारी दी है कि रूस पूरी ताकत से हमला करने की योजना बना रहा है. इस मामले की जानकारी कई लोगों को है, लेकिन स्थिती की संवेदनशीलता को देखते हुए वे अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहते. इसे भी पढ़ें -धालभूमगढ़:">https://lagatar.in/dhalbhumgarh-teachers-said-let-us-teach-children-do-not-waste-your-ability-by-engaging-in-non-academic-work/">धालभूमगढ़:

शिक्षकों ने कहा- हमें बच्चों को पढ़ाने दें, गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाकर हमारी क्षमता बर्बाद न करें

रूस ने सेना को हमले का आदेश नहीं दिया है- सीएनन

वहीं सीएनन का कहना है कि रूस ने सेना को हमले का आदेश नहीं दिया है. खुफिया विभाग पश्चिमी देशों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है.  बता दें कि कुछ दिन पहले अमेरिका ने कहा था कि रूस ने यूक्रेन के बॉर्डर  पर 15 लाख सैनिक लगा दिये हैं इसमें से आधे सैनिक अटैक पॉजीशन पर हैं. हालांकि रूस ने इस बात से इनकार किया था. इसे भी पढ़ें -चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-meeting-ceremony-of-pan-tanti-society-on-27th-visited-villages/">चक्रधरपुर

: 27 को पान तांती समाज का मिलन समारोह, गांवों का किया दौरा [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही