Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमेरिका : आयोवा के एक स्कूल में गोलीबारी, 2 स्टूडेंट्स की मौत, शिक्षक घायल

America : अमेरिका में पिछले 24 घंटों में दो गोलीबारी की वारदात सामने आयी हैं. अपराधियों ने आयोवा में स्थित एक स्कूल में गोलीबारी की है. जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक घायल हो गया है. आयोवा के डेस मोइनेस स्कूल में `स्टार्ट्स राइट हियर` नाम के कार्यक्रम में इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस के मुताबिक यह घटना दोपहर एक बजे हुई है. इसी दौरान अपराधियों ने स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की. जिसमें दो छात्र घायल हो गये. दोनों को आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी मौत हो गयी. वहीं एक शिक्षक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच की जा रही है.

कैलिफोर्निया में सात लोगों की हुई मौत 

वहीं कैलिफोर्निया में एक बंदूकधारी ने कई लोगों को निशाना बनाते हुए गोलियां चलायी. इस घटना में सात लोगों की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि कई लोग हाफ मून बे में स्थित थे इसी बीच बंदूकधारी ने लोगों पर हमला बोल दिया.संदिग्ध युवक ने यह फायरिंग दो अलग-अलग जगहों पर की है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही