Search

 
 
 

अमेरिका : फिलाडेल्फिया में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, कई घायल, संदिग्ध हिरासत में

 
Philadelphia : अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में सोमवार रात को संदिग्ध हमलावर ने कई लोगों पर गोलियां चला दी.  गोलीबारी में चार लोगों की मौत होने की खबर है. फिलाडेल्फिया पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, कई लोगों को गोली मारी गयी है,               ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एक दिन पहले बाल्टीमोर में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी थी

पुलिस आयुक्त डेनियल आउटलॉ ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हताहत हुए सभी पुरुष हैं. संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि संदिग्ध ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, उसके पास कई मैगजीन, एक एआर-टाइप राइफल, एक हैंडगन और एक पुलिस स्कैनर था. आउटलॉ ने कहा, ‘अभी हमें बस इतना पता है कि यह व्यक्ति अपने घर से निकला और उसने लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, इस घटना से एक दिन पहले बाल्टीमोर में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 28 अन्य लोग घायल हुए थे. आंकड़ों के अनुसार, फिलाडेल्फिया में गोलीबारी देश में इस साल सामूहिक गोलीबारी की 29वीं घटना है.

छह लोग पेन प्रिस्बीटेरियन मेडिकल सेंटर में भर्ती 

पुलिस प्रवक्ता माइगेल टोरेस ने सीएनएन को बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और एक हथियार जब्त किया गया है. पुलिस की एक अन्य प्रवक्ता जैस्मिन रेली ने बताया कि छह लोगों को पेन प्रिस्बीटेरियन मेडिकल सेंटर में और दो अन्य लोगों को फिलाडेल्फिया के चिल्ड्रंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही