Search

Natonal News : अमेरिका गोल्ड रिजर्व में नंबर-1, 880 टन सोने के साथ भारत 8वें स्थान पर...

  • भारत हर साल 750 टन सोना विदेशों से मंगाता
  • भारत के पास 880 टन गोल्ड रिजर्व

Lagatar Desk :   मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है. उन्होंने सोना नहीं खरीदने के पीछे कारण विदेशी मुद्रा बचाने को बताया है. 

 

भारत दुनिया के सबसे बड़े सोना आयात करने वाले देशों में शामिल है. हर साल देश में करीब 750 टन सोना विदेशों से मंगाया जाता है. हालांकि भारत के पास खुद का बड़ा गोल्ड रिजर्व भी है और इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

 

आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको बतायेंगे कि किस देश के पास कितना गोल्ड रिजर्व है. दुनिया में सबसे ज्यादा सोना अमेरिका के पास है. अमेरिका का गोल्ड रिजर्व करीब 8,133 टन है, जो किसी भी देश से ज्यादा है.

 

इसके बाद दूसरे नंबर पर जर्मनी आता है, जिसके पास करीब 3,351 टन सोना है. इटली तीसरे स्थान पर है और उसके पास लगभग 2,452 टन गोल्ड रिजर्व है. फ्रांस चौथे नंबर पर है, जहां करीब 2,437 टन सोना रखा गया है.

 

रूस 2,333 टन गोल्ड रिजर्व के साथ पांचवें स्थान पर आता है. चीन भी सोना खरीदने वाले बड़े देशों में शामिल है. उसके पास करीब 2,303 टन सोने का भंडार है. वहीं स्विट्जरलैंड करीब 1,039 टन गोल्ड रिजर्व के साथ सातवें नंबर पर है.

 

भारत सबसे ज्यादा सोना स्विट्जरलैंड से ही आयात करता है. भारत करीब 880 टन गोल्ड रिजर्व के साथ दुनिया में आठवें स्थान पर है. इसके बाद नौवें स्थान पर जापान आता है, जिसके पास करीब 846 टन सोना है.

 

वहीं सबसे अधिक गोल्ड रिजर्व रखने वाले टॉप 10 देशों में नीदरलैंड 10वें स्थान पर है. उसके पास करीब 612 टन गोल्ड रिजर्व है. इसके अलावा तुर्की और पोलैंड भी बड़े गोल्ड रिजर्व वाले देशों में शामिल हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//