Search

 
 
 

अमेरिका ने भारत के लिए ट्रेवल एडवाइजरी जारी किया- दुष्कर्म, अपराध व आतंकवाद को बताया वजह

अमेरिका ने भारत के लिए नया ट्रेवल एडवाइजरी जारी किया है. अमेरिका द्वारा जारी लेवल-2 एडवाइजरी में महिलाओं के लिए खास सलाह दिए हैं. कहा है कि कुछ क्षेत्रों में खतरे को ध्यान में रखते हुए सलाह दी जाती है. दुष्कर्म की घटनाएं, अपराध व आतंकवाद को एडवाइजरी की वजह बताया है.
 

Lagatar Desk

अमेरिका ने भारत के लिए नया ट्रेवल एडवाइजरी जारी किया है. अमेरिका द्वारा जारी लेवल-2 एडवाइजरी में महिलाओं के लिए खास सलाह दिए हैं. कहा है कि कुछ क्षेत्रों में खतरे को ध्यान में रखते हुए सलाह दी जाती है. दुष्कर्म की घटनाएं, अपराध व आतंकवाद को एडवाइजरी की वजह बताया है. 

विपक्षी दलों ने इसे लेकर मोदी सरकार को घेरना शुरु कर दिया है. विपक्षी नेताओं ने अमेरिकी एडवाइजरी की खबरों को लेकर कहा है- डंका बज रहा है. विपक्ष ने दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को लेकर मोदी सरकार को घेरना शुरु कर दिया है. 

एडवाइजरी में अमेरिकी नागरिकों को स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम (STEP) में नामांकन करने, स्थानीय मीडिया की खबरों पर नजर रखने और आपातकालीन स्थिति के लिए योजना तैयार करने की सलाह दी गई है.

 

एडवाइजरी में कहा गया है कि आतंकवाद और हिंसक घटनाओं के कारण पूर्वी लद्दाख और इसकी राजधानी लेह को छोड़कर को छोड़ कर जम्मू-कश्मीर में यात्रा ना करें. वहां पर छिटपुट हिंसा की घटनाएं आम है. 

 

मणिपुर चल रहे जातीय संघर्ष की वजह से उन इलाकों में अमेरिकी ट्रेवलों को जाने से मना किया गया है. असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में यात्रा पर पुनर्विचार करने की सलाह दी गई है.

 

इसके अलावा पंजाब में अटारी, वाघा इलाके में जाने से पहले वहां के हालात की जांच कर लेने को कहा गया है. क्योंकि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष की संभावना बनी हुई है. 

 

नक्सल प्रभावित राज्यों पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगना में यात्रा न करने की सलाह भी एडवाइजरी में दी गई है. क्योंकि इन राज्यों में नक्सली गतिविधि है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही