Search

 
 
 

अमेरिका : वेयर हाउस पर गिरने के बाद विमान में लगी आग, दो की मौत, 18 घायल

 
LagatarDesk :  विदेश में विमान हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है. साउथ कोरिया के बाद अब अमेरिका में भी विमान हादसा हुआ है. यहां कैलिफोर्निया के फुलर्टन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट के पास गुरुवार दोपहर एक छोटा विमान एक वेयर हाउस पर गिर गया. इसके बाद विमान में आग लग गयी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि 18 लोग घायल बताये जा रहे हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, इनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, एक छोटा विमान फुलर्टन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट से उड़ान भरा था. इसके एक मिनट बाद ही विमान एक इमारत की छत से टकरा गया. इसके बाद विमान में आग गयी. विमान जिस वेयर हाउस पर गिरा, वह माइकल निकोलस डिज़ाइन्स नामक एक फर्नीचर असबाब निर्माता की थी. वहां सिलाई मशीनें और कपड़े का स्टॉक रखा हुआ था. विमान में आग लगने के बाद इमारत में भी आग लग गयी. https://twitter.com/rawsalerts/status/1874955399863939332

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही