Search

अमेरिका : हुक्का लाउंज में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन की मौत, छह घायल

Seattle :  अमेरिका के दक्षिण सिएटल में एक हुक्का लाउंज में रविवार देर रात गोलीबारी हुई. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी. वहीं छह लोगों के घायल होने की भी सूचना है. इसमें से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. अधिकारियों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर अधिकारी रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे. वहां दो पुरुष और एक महिला घायल अवस्था में मिले. दोनों पुरुषों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घायल छह लोगों में से एक की हालत गंभीर है और अन्य पांच की स्थिति स्थिर है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-university-showered-blessings-on-loved-ones/">रांची

विवि… अपनों पर कृपा बरसाई)

ढाई माह में 869 बंदूकें की गयी बरामद

सिएटल के मेयर ब्रूस हैरेल ने कहा कि सिएटल पुलिस ‘‘बंदूकों को बरामद करने में तत्परता दिखा रही है. जुलाई से अब तक 869 बंदूकें बरामद की गयी हैं. लेकिन अभी भी कई लोगों के पास अवैध बंदूकें है. जिससे इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. इससे यहां इस तरह की एक और त्रासदी आ सकती है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-death-of-a-person-in-police-custody/">गिरिडीह

: पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने जांच की मांग की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//