Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमेरिका : विनाशकारी तूफान और बवंडर के कारण मरने वालों की संख्या 21 पर पहुंची

Washington : अमेरिका के दक्षिण इलाकों में आये विनाशकारी तूफान और बवंडर के कारण मरनेवालों की संख्या 21 हो गयी है. कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. प्रशासन द्वारा प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव अभियान चलाया गया है. खबर है कि पीड़ित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है. अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि विनाशकारी हवाओं और शक्तिशाली बवंडर से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गयी है.  टेनेसी में आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के एक प्रवक्ता ने एएफपी को सात मौतों की पुष्टि की, जो शुक्रवार से तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है.  

शनिवार को तूफान  ने अमेरिका के पूर्वी तट पर भारी असर किया

खबरों के अनुसार शनिवार को तूफान  ने अमेरिका के पूर्वी तट पर भारी असर किया . रविवार की देर रात तक गरज, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की भविष्यवाणी की गयी है.  सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण और मध्यपश्चिम भागों में विनाशकारी तूफान के कारण तबाही मच गयी. इलिनोइस में चार और लोगों की मौत हो गयी.  रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग जगहों पर 60 से अधिक बवंडर का अलर्ट जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-tension-in-jalgaon-after-sambhajinagar-clash-between-two-groups-12-people-arrested/">महाराष्ट्र

: संभाजीनगर के बाद जलगांव में दो गुटों में झड़प, 12 लोग गिरफ्तार, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

बवंडर के कारण कई घरों को भारी क्षति पहुंची

न्यूज एजेंसी के अनुसार अमेरिकी राज्य के अधिकारियों ने बताया कि विनाशकारी बवंडर ने शुक्रवार दोपहर अरकांसस में लिटिल रॉक व अन्य जगहों तबाही मचा दी.. बवंडर के कारण कई घरों को भारी क्षति पहुंची. अर्कांसस डिपार्टमेंट ऑफ इमरजेंसी मैनेजमेंट की प्रवक्ता लाट्रेशा वुड्रूफ ने बताया कि क्रॉस काउंटी में लिटिल रॉक के पूर्वोत्तर में चार लोगों की मौत हुई है. याद करें कि कुछ दिनों पूर्व अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी राज्य मिसिसिपी शहर में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आये विनाशकारी बवंडर और तेज तूफान के कारण भारी तबाही मची थी.कई मकान गिर गये थे. कम से कम 23 लोगों की मौत हुई थी poweroutage.us वेबसाइट के अनुसार, शनिवार को 610,000 से अधिक घरों में बिजली नहीं थी. नेशनल वेदर सिस्टम ने चेतावनी दी कि एपलाचियन, ऊपरी ओहियो घाटी और मध्य-अटलांटिक में  100 किलोमीटर) प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.  खबर है कि राष्ट्रपति बाइडेन ने शुक्रवार को रोलिंग फोर्क के मिसिसिपी शहर का दौरा किया था. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-02-apr-including-many-news-and-videos/">सुबह

की न्यूज डायरी।।02 APR।।गुमला में 3 लोगों की हत्या।।रिम्स में मॉक ड्रिल,हुई खानापूर्ति।।अपराधियों के निशाने पर झारखंज के वकील।। क्रांति का नाम राहुल गांधी- सिद्धू।।अमेरिका में हिंदूफोबिया के खिलाफ प्रस्ताव पारित।।समेत कई खबरें और वीडियो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही