Search

 
 
 

अमेरिका के टेक्सास में आया तूफान, एक व्यक्ति की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त,रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू

 
 Washington : अमेरिका में टेक्सास राज्य के समीप शनिवार को एक शक्तिशाली तूफान आया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह तूफान कैमरून काउंटी में आया. काउंटी के आपात प्रबंधन समन्वयक टॉम हुशेन ने बताया कि कम से कम 10 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमे से दो की हालत गंभीर है. कई निवासियों को मामूली चोटें भी आयी हैं.">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

टेक्सास में सबसे ज्यादा गरीबी दर कैमरून काउंटी में  है

कैमरून काउंटी के न्यायाधीश एडी त्रेविनो जूनियर ने इलाके में रात्रिकालीन कर्फ्यू भी लागू किया. इसके तहत उन लोगों के लगुना हाइट्स आने पर पाबंदी हैं जो वहां नहीं रहते हैं. तूफान सुबह करीब चार बजे आया. उस समय लोग अपने घरों में सो रहे थे. टेक्सास में सबसे ज्यादा गरीबी दर कैमरून काउंटी में ही है और वहां मकानों की हालत भी खस्ता है.

138-177 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली

त्रेविनो ने बताया कि 42 वर्षीय रॉबर्टो फ्लोर्स की उनके मोबाइल होम के ध्वस्त होने से मलबे में दबकर मौत हो गयी. मौसम सेवा के अनुसार, तूफान के दौरान 138-177 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और इसे ईएफ1 तूफान की श्रेणी में रखा गया है. तूफान करीब दो से चार मिनट ही आया लेकिन इसने पूरे इलाके को तबाह कर दिया.
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही