Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमेरिका : साउथ कैरोलिना प्राइमरी चुनाव में जीते ट्रंप, निक्की हेली को हराया

Advertisement
Advertisement
  South Carolina : अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया के तहत साउथ कैरोलिना प्राइमरी चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ. जिसके कुछ ही मिनट बाद अमेरिकी मीडिया संस्थानों ने अनुमान जताया कि इस प्राइमरी में भी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी प्रतिद्वंद्वी एवं अमेरिकी राजदूत निक्की हेली को हराकर विजयी रहेंगे. ऐसा हुआ भी. ट्रंप चुनाव जीत गये.                                                                                    ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

ट्रंप आयोवा, न्यू हैम्पशायर और नेवादा के प्राइमरी चुनाव भी जीत चुके हैं

इससे पहले ट्रंप आयोवा, न्यू हैम्पशायर और नेवादा के प्राइमरी चुनाव भी जीत चुके हैं. लेकिन साउथ कैरोलाइना की जीत ट्रंप के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि हेली दो बार यहां की गवर्नर रह चुकी हैं. प्रमुख मीडिया संस्थानों ने अपनी खबर में बताया कि इस जीत के साथ ही ट्रंप को सभी 29 डेलीगेट (मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले रिपब्लिकन सदस्य) का समर्थन मिल जायेगा. सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि शेष 21 डेलीगेट का समर्थन कांग्रेशनल जिला परिणामों के आधार पर मिलेगा. राज्य के सात जिलों में से प्रत्येक में जीत पर दावेदार को तीन डेलीगेट का समर्थन मिलता है.

हेली ने 17,ट्रंप ने 92 डेलीगेट का समर्थन हासिल कर लिया है

किसी भी दावेदार को पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए 1,215 डेलीगेट के समर्थन की आवश्यकता होती है. अब तक हेली ने 17 और ट्रंप ने 92 डेलीगेट का समर्थन हासिल कर लिया है. शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया कि ट्रंप, हेली से लगभग 30 प्रतिशत मतों से आगे हैं. इसके तुरंत बाद पूर्व राष्ट्रपति ने साउथ कैरोलिना के कोलंबिया में अपने विजयी भाषण में कहा, मैंने साउथ कैरोलाइना प्राइमरी में अभी जीत हासिल की. इन रिपोर्ट के बाद हेली की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही