London : इंग्लिश फुटबॉल क्लब चेल्सी (Chelsea FC) के बिक जाने की खबर है. अमेरिका के बिजनसमैन टोड बोएली (Todd Boehly) ने इनवेस्टमेंट फर्म क्लार्कलेक कैपिटल के साथ इसे खरीद लिया है. जानकारी के अनुसार क्लब को खरीदने के लिए 12 दावेदार थे, लेकिन 4.24 बिलियन पाउंड (करीब 42 हजार करोड़ रुपये) चुका कर Todd Boehly क्लब के नये मालिक बन गये हैं. इसे भी पढ़ें : GST">https://lagatar.in/gst-fraud-550-fake-companies-opened-without-office-for-800-crores-three-accused-arrested-from-gujarat/">GST
फ्रॉड : बिना ऑफिस 800 करोड़ की खुल गयीं 550 फर्जी कंपनियां, गुजरात से तीन आरोपी गिरफ्तार
touch : अमीरी में ही नहीं, सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ में भी नंबर वन हैं एलन मस्क
फ्रॉड : बिना ऑफिस 800 करोड़ की खुल गयीं 550 फर्जी कंपनियां, गुजरात से तीन आरोपी गिरफ्तार
Roman Abramovich चैरिटेबल फाउंडेशन शुरू करेंगे
खबरों के अनुसार पिछले मालिक रोमन अब्रामोविच (Roman Abramovich) को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनके संबंधों की वजह से बैन किये जाने से पूर्व मार्च में क्लब को बिक्री के लिए रखा गया था. Roman Abramovich ने कहा था कि क्लब को बेचकर मिलने वाले पैसे से वह यूक्रेन में घायलों और पीड़ितों की मदद करेंगे. इसके लिए वे एक चैरिटेबल फाउंडेशन शुरू करेंगे. चेल्सी पर बैन लगाने के बाद भी मैच खेलने के लिए उसे स्पेशल गवर्मेंट लाइसेंस मिला था, जो 31 मई को समाप्त हो रहा है. Chelsea FC को खरीदने वाले टोड बोएली ने कहा, हम चेल्सी फुटबॉल क्लब के नये संरक्षक बनने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं. मालिक के रूप में हमारा विजन पूरी तरह साफ है- हम फैंस को गौरवान्वित महसूस कराना चाहते हैं. उन्होंने ब्रिटेन सरकार के साथ ही प्रीमियर लीग को भी धन्यवाद किया. इसे भी पढ़ें : Midas">https://lagatar.in/midas-touch-not-only-in-the-rich-elon-musk-is-also-number-one-among-the-highest-paid-ceos/">Midastouch : अमीरी में ही नहीं, सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ में भी नंबर वन हैं एलन मस्क
Leave a Comment