NewDelhi : खबर है कि अमेरिकी पत्रकार अंगद सिंह को बुधवार रात भारत पहुंचने पर हवाई अड्डे से तुरंत वापस न्यूयॉर्क रवाना कर दिया गया. वाइस न्यूज के लिए एशिया केंद्रित डॉक्युमेंट्री बनाने वाले अंगद सिंह की मां गुरमीत कौर ने एक फेसबुक पोस्ट में यह दावा किया है. गुरमीत कौर के अनुसार वह निजी यात्रा पर भारत आया था. उन्होंने कहा, मेरा बेटा अमेरिकी नागरिक है. वह 18 घंटे की यात्रा कर दिल्ली पहुंचा था, लेकिन उसे अगली फ्लाइट में बिठाकर वापस न्यूयॉर्क भेज दिया गया. उसे पंजाब जाना था. इसे भी पढ़ें : गुलाम">https://lagatar.in/ghulam-nabi-azad-will-return-to-jammu-and-kashmir-will-form-his-own-party-announcement-after-resignation-from-congress/">गुलाम
नबी आजाद जम्मू कश्मीर लौटेंगे, अपनी पार्टी बनायेंगे, कांग्रेस से इस्तीफे के बाद की घोषणा, भाजपा में नहीं जा रहे
एनवी रमना सेवानिवृत हो गये, अटॉर्नी जनरल ने कहा, हम एक बुद्धिजीवी न्यायाधीश को खो रहे हैं
नबी आजाद जम्मू कश्मीर लौटेंगे, अपनी पार्टी बनायेंगे, कांग्रेस से इस्तीफे के बाद की घोषणा, भाजपा में नहीं जा रहे
अंगद सिंह को वापस भेजे जाने का कोई कारण नहीं बताया
गुरमीत कौर ने दावा किया कि अंगद सिंह को वापस भेजे जाने का कोई कारण नहीं बताया. लेकिन हम जानते हैं कि उनकी पुरस्कार जीतने वाली पत्रकारिता से डरकर ऐसा किया गया है. कहा कि अपनी मातृभूमि के लिए उनका प्रेम वह स्वीकार नहीं कर पाये. आरोप लगाया कि वाइस की अग्रणी रिपोर्टिंग से वो घबराते हैं. इसे भी पढ़ें : CJI">https://lagatar.in/cji-nv-ramana-retires-attorney-general-said-we-are-losing-an-intellectual-and-outstanding-judge/">CJIएनवी रमना सेवानिवृत हो गये, अटॉर्नी जनरल ने कहा, हम एक बुद्धिजीवी न्यायाधीश को खो रहे हैं
Leave a Comment