Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी के साथ निजी मीटिंग करना चाहते हैं भारत आये अमेरिकी सांसद

Advertisement
Advertisement
New Delhi : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत पहुंचे अमेरिकी सांसदों की इच्छा है कि उनकी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से निजी मीटिंग हो. इसकी पुष्टि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी प्रवीण चक्रवर्ती ने करते हुए कहा कि इसके लिए उनकी तरफ (अमेरिकी सांसद) से पार्टी को औपचारिक और आधिकारिक आग्रह किया गया था. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करे

निजी मुलाकात के लिए आधिकारिक तौर पर अनुरोध करने को कहा

चक्रवर्ती ने बताया कि भारतीय मूल के अमेरिकी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्यों ने दो दिन पहले हमसे संपर्क साधा. उन्होंने राहुल गांधी से निजी तौर पर मुलाकात करने की इच्छा व्यक्त की थी. चक्रवर्ती के अनुसार हमने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी के वायनाड से लौटने पर इसे शेड्यूल करने की कोशिश की जायेगी. हालांकि, हमने अमेरिकी सांसदों से राहुल गांधी से निजी मुलाकात के लिए आधिकारिक तौर पर अनुरोध करने को कहा था.

विदेश मंत्रालय निजी बैठक के लिए अनुमति देगा क्या?

प्रवीण चक्रवर्ती से यह पूछे जाने पर कि क्या विदेश मंत्रालय से इस तरह की निजी बैठक के लिए अनुमति मिल जायेगी? चक्रवर्ती ने कहा कि यह विदेश मंत्रालय और अमेरिकी डेलीगेशन के बीच की बात है. आशा जताई कि विदेश मंत्रालय को इस पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए. इससे पहले अमेरिकी सांसद रो खन्ना से पूछे जाने पर कि क्या वह राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं से मिलना चाहते हैं? रो खन्ना ने कहा था कि कुछ सांसदों ने उनसे (राहुल गांधी) मिलने की इच्छा जताई थी. इस पर भारत के विदेश मंत्रालय को फैसला लेना होगा.

अमेरिकी सांसदों का प्रतिनिधिमंडल पीएम  मोदी का मेहमान है

रो खन्ना ने कहा था कि अमेरिकी सांसदों का प्रतिनिधिमंडल पीएम नरेंद्र मोदी का मेहमान है. मैं जानता हूं कि लोग प्रतिनिधिमंडल से मिलने चाहते हैं. हमने इन आग्रहों को विदेश मंत्रालय तक पहुंचा दिया है. बता दें कि पीएम मोदी ने मंगलवार को देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से झंडा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही