Search

 
 
 

अमेरिकी सिंगर का आरोप, CJP को अमेरिका से मिल रहा फंड, भारतीय युवाओं से कहा, यह चुप रहने का समय नहीं

National News : उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, मेरे युवा देशभक्तों, डरो मत. आपके प्रधानमंत्री, जिन्होंने 25 साल तक भारत की सेवा की है. 12 साल प्रधानमंत्री के तौर पर और लगातार तीन बार चुने गये हैं.  वे मेरे देश की विनाशकारी ताकतों के सामने झुकने वाले नहीं हैं.
 
: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन, अभिजीत दीपके (फाइल फोटो)

National News : अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने आरोप लगाया है कि कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) को  अमेरिका से फंडिंग हो रही है. अमेरिकी सिंगर ने आज बुधवार को  एक्स पर पोस्ट कर कहा,  कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिका में डोनर्स से फ़ंडिंग मिल रही है.

  

 

 

उन्होंने कहा, यह चुप रहने का समय नहीं है. मैरी मिलबेन ने भारत के सभी युवा देशभक्तों से अपील की कि वे आगे आयें और CJP की विनाशकारी सोच के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण विरोध करें. 

 

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, मेरे युवा देशभक्तों, डरो मत. आपके प्रधानमंत्री, जिन्होंने 25 साल तक भारत की सेवा की है. 12 साल प्रधानमंत्री के तौर पर और लगातार तीन बार चुने गये हैं.  वे मेरे देश की विनाशकारी ताकतों के सामने झुकने वाले नहीं हैं. 

 

ऐसे समय में, जब विपक्षी पार्टियां सहित कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक दिल्ली में वोटर लिस्ट के SIR  में कथित गड़बड़ियों को CEC ज्ञानेश कुमारका इस्तीफा मांग रहे हैं, अमेरिकी सिंगर का CJP पर आरोप चर्चा का विषय है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही