Search

अमेरिका का डोमेस्टिक फ्लाइट सिस्टम ठप, एयरपोर्ट पर फंसे हजारों यात्री

New Delhi : अमेरिका में उड़ान सेवाएं ठप हो गई है. तकनीकी खराबी की वजह से सभी उड़ान सेवाओं पर इसका असर पड़ा है. इससे बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं. यात्री परेशान हैं. तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 1000 उड़ान सेवाएं लेट है.  मीड‍िया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिकी समयानुसार, सुबह 10.45 मिनट पर FAA के कंप्यूटर में तकनीकी खराबी आई, जिसकी वजह से उड़ानों पर असर पड़ा है. अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) का कहना है कि देशभर में सिस्टम में खराबी की वजह से फ्लाइटों का संचालन प्रभावित हुआ है. एफएए के मुताबिक, इस तकनीकी खराबी की वजह से NOTAMS का अपडेशन प्रभावित हो रहा है, जिस वजह से फ्लाइटें समय से उड़ान नहीं भर पा रही. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के सिस्टम को रिस्टोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं. यूनाइटेड स्टेट्स नोटिस टू एयर मिशन (NOTAM) सिस्टम फेल हो गया है. बता दें कि किसी भी विमान के उड़ान भरने से पहले इसकी जरूरत होती है. एफएए अपने नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम को बहाल करने की दिशा में काम कर रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp