Search

 
 
 

संसद में जारी गतिरोध के बीच शरद पवार के सांसद सुप्रिया सुले के साथ पीएम मोदी से मिले

जानकारी के अनुसार ये सांसद अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रधानमंत्री से मिलने गये थे. सूत्रों के अनुसार पीएम ने उन्हें  भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं को  दूर किया जाएगा. इस मुलाकात को लेकर जानकारों का कहना है कि इस मुलाकात का मकसद कुछ और है,
 
फाइल फोटो

NewDelhi :  विपक्ष की राजनीति करवट ले रही है. संसद के मानसून सत्र में इंडिया अलायंस के सासंदों द्वारा हर दिन संसद बाधित किये जाने के बीच खबर आयी है कि शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) के सांसदों ने  आज सोमवार को पीएम मोदी से मुलाकात की. मुलाकात करने वालों में  सुप्रिया सुले समेत एनसीपी एसपी के सभी आठ  सांसद शामिल थे.

 

जानकारी के अनुसार ये सांसद अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रधानमंत्री से मिलने गये थे. सूत्रों के अनुसार पीएम ने उन्हें  भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं को  दूर किया जाएगा. इस मुलाकात को लेकर जानकारों का कहना है कि इस मुलाकात का मकसद कुछ और है,

 
 
दरअसल पीएम मोदी से एनसीपी (एसपी) सांसदों की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब संसद की कार्यवाही नहीं चल पा रही है. विपक्षी पार्टियां अमित शाह से जंतर मंतर छात्र लाठीचार्ज के मामले में जवाब तलब कर रही है. राम मंदिर चंदा चोरी का मामला उठाया जा रहा है. मकर द्वार पर प्रदर्शन किया जा रहा है.

 

इंडिया अलायंस में शामिल एनसीपी (एसपी) के सांसदों की पीएम मोदी से मुलाकात की खबर से कांग्रेस और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के माथे पर बल पड़ गये हैं.  अहम बात यह है कि आज विपक्षी दलों की बैठक में सुप्रिया सुले भी शामिल हुई थी.

  

शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा कि इसमें कुछ नया नहीं है कि शरद पवार गुट के सांसद प्रधानमंत्री से मिल रहे है. मेरी जानकारी में शरद पवार NDA में कभी शामिल नहीं होंगे,  

 

कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने कहा कि एनसीपी (एसपी) के सासंदों को पीएम को बताना चाहिए कि  2023 में संसद मैं पारित हुआ महिला आरक्षण बिल तत्काल लागू करें. बतायें कि परिसीमन बिल का इससे कोई संबंध नहीं है. शरद पवार के सांसद परिसीमन बिल का विरोध करें और इंडिया ब्लॉक की एकता की जानकारी पीएम मोदी दें.

 
 
पीएम से मुलाकात से पहले सुप्रिया सुले सुले ने कहा था कि  यह दुर्भाग्य है कि सदन ठीक से नहीं चल पा रहा है. हमारे चुनाव क्षेत्रों में कई चुनौतियां और मुद्दे हैं जिन्हें हम उठा नहीं पा रहे  हैं, इसीलिए हमारी पार्टी के  8 सांसद महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सुबह 11 बजे संसदीय कार्यालय में प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे हैं.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही