Search

इंगेजमेंट की अफवाहों के बीच एल्विश–जिया का खुलासा, बोले- रिश्ते में ट्रांसपेरेंसी जरूरी

Lagatar desk  :  हाल ही में एल्विश यादव और जिया शंकर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसने फैंस को चौंका दिया. तस्वीर में दोनों एक दूजे का हाथ थामे नजर आ रहे थे, जिसके बाद उनकी इंगेजमेंट की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं.

 

हालांकि बाद में खुलासा हुआ कि यह पोस्ट उनके अपकमिंग रियलिटी शो Engaged 2 के प्रमोशन का हिस्सा थी. शो के प्रीमियर के बाद दोनों ने ज़ूम पर एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रिश्तों से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बात की.

 

इंडिया टीवी - जिया शंकर, एल्विश यादव

रिलेशनशिप में रेड फ्लैग क्या है

इंटरव्यू के दौरान एल्विश से पूछा गया कि क्या पार्टनर द्वारा अपने पिछले अफेयर्स छिपाना रेड फ्लैग है या ग्रीन फ्लैग. इस पर उन्होंने साफ कहा-यह एक रेड फ्लैग है. अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में जा रहे हैं, तो पूरी तरह से जाएं.

 

 अपने पास्ट के बारे में सब कुछ साफ-साफ बताएं. जब दोनों लोग ईमानदारी से शुरुआत करते हैं, तभी रिश्ते की नींव मजबूत बनती है. अगर बाद में सच्चाई सामने आए, तो अफरा-तफरी मच जाती है.एल्विश का मानना है कि रिश्ते की शुरुआत ट्रानपेर्सी से होनी चाहिए, वरना आगे चलकर भरोसे की समस्या खड़ी हो सकती है.

 

ऑपोज़िट जेंडर के दोस्तों पर क्या है राय

Bigg Boss OTT 2 के विनर एल्विश से यह भी पूछा गया कि अगर उनकी गर्लफ्रेंड के दोस्त ऑपोज़िट जेंडर के हों तो क्या उन्हें दिक्कत होगी.उन्होंने कहा-अगर मैं उनसे मिला हूं, उन्हें जानता हूं और उनके इरादे समझता हूं, तो मुझे दिक्कत नहीं होगी. लेकिन अगर मुझे लगे कि कोई इंसान गलत है और मैं अपनी पार्टनर को बताऊं, फिर भी वह उस व्यक्ति से दूरी न बनाए, तो यह रेड फ्लैग है. अगर वह मेरी बात समझकर दूरी बना लेती है, तो यह ग्रीन फ्लैग है.

 

जिया शंकर ने भी इस पर सहमति जताई. उनका कहना है कि दोस्तों के बीच स्पष्ट सीमाएं (बाउंड्री) होनी चाहिए. अगर उनका पार्टनर अपने ऑपोज़िट जेंडर के दोस्तों के साथ दोस्ती की मर्यादा न रखे, तो उन्हें आपत्ति होगी.

 

चीटिंग पर दोनों की साफ राय

बातचीत के दौरान दोनों ने माना कि वे रिश्तों में चीटिंग के पूरी तरह खिलाफ हैं.एल्विश ने कहा कि वह रिश्ते में बेइज्जती और धोखा बर्दाश्त नहीं कर सकते.वहीं जिया ने दो टूक कहा-चीटिंग तो चीटिंग है, आप इसे कोई दूसरा नाम नहीं दे सकते. जब तक आप ओपन रिलेशनशिप में नहीं हैं या आपका पार्टनर इससे सहमत नहीं है, तब तक धोखे को सही नहीं ठहराया जा सकता. मेरी डिक्शनरी में धोखा और झूठ जैसे शब्दों की कोई जगह नहीं है.

 

शो के बारे में

Engaged 2 इस समय JioHotstar पर स्ट्रीम हो रहा है. यह एक डेटिंग रियलिटी शो है, जिसमें एल्विश यादव और जिया शंकर होस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं. शो में रिश्तों, भरोसे और कमिटमेंट से जुड़े कई दिलचस्प पहलुओं को सामने लाया जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp