Search

 
 
 

अरबों का कारोबार, खुशहाली की खबरों के बीच कौन हैं वो 5.50 करोड़ लोग...

हमारे देश में घर का सोना नीलाम होने का मतलब घर की आर्थिक तंगी और सपनों की नीलाम होना-शर्मिंदगी का प्रतीक माना जाता है. असल में सोने के गहनों को गिरवी रखना देश के परिवारों की आर्थिक मजबूरी को बताता है, ना कि संपन्नता को. लोग घर की जरूरी व अचानक होने वाली जरूरतों को पूरा करने के लिए गहने गिरवी रख रहे हैं.
 
टिप्पणी

दिवाली खत्म हुई. अरबों का कारोबार हुआ. कार बिके, बाइक और गहनें खरीदे गए, सात हजार करोड़ से अधिक के पटाखे फोटो गए. इन खबरों के बीच एक गैरजरूरी खबर यह भी थी कि देश के 5.50 करोड़ लोगों ने अपने घरों में रखे सोने के गहनों को गिरवी रखा है. ये 5.5 करोड़ कौन लोग हैं, जिन्होंने 22.50 लाख करोड़ रुपये का लोन लिया है. यह आंकड़ा साल 2023 में सोने के जेवरात को गिरवी रखकर लोन लेने की रकम से तीन गुनी है.

 

इस खबर का असल सवाल यह है कि क्या इन 5.50 करोड़ लोगों ने घर में रखे गहने को इसलिए बंधक रख दिया है कि उन्होंने कोई रोजगार शुरू किया है? कोई संपत्ति खरीदा है? नहीं. अधिकांश लोगों ने बच्चे की फीस भरने, अस्पताल में इलाज का बिल चुकाने, किसी महाजन के कर्ज से मुक्त होने के लिए गहनों को बैंकों के पास बंधक रखा है, जिसे उन्होंने अपने बच्चों के लिए रखा था. 

 

क्या आप जानना चाहेंगे कि सोने के गहने गिरवी रखकर लोन लेने वालों में डिफॉल्ट करने (समय पर लोन नहीं चुकाने वाले) की संख्या मार्च 2026 में जितनी थी, अगस्त 2026 में उसकी दोगुनी हो गई. 90 दिन से अधिक समय तक लोन की किस्त नहीं देने वालों की संख्या 0.16 प्रतिशत से बढ़कर 0.30 हो गई. 

 

क्या हाल ही में आपने वह खबर पढ़ी, जिसमें बताया गया था कि महाराष्ट्र में बैंकों व एनबीएफसी कंपनियों ने 12 किलो सोना नीलाम किया. यह सोना गहनों के रूप में थे और 228 लोगों के थे. बैंक की नजर में 228 कर्जदारों के गहने नीलाम हुए. लेकिन सच तो यह है कि हमारे देश में घर का सोना नीलाम होने का मतलब घर की आर्थिक तंगी और सपनों की नीलाम होना-शर्मिंदगी का प्रतीक माना जाता है.

 

असल में सोने के गहनों को गिरवी रखना देश के परिवारों की आर्थिक मजबूरी को बताता है, ना कि संपन्नता को. लोग घर की जरूरी व अचानक होने वाली जरूरतों को पूरा करने के लिए गहने गिरवी रख रहे हैं. सोने का भाव बढ़ा हुआ है, इस कारण अधिक पैसे तो मिल जा रहे हैं. लेकिन किस्त देकर गहनों को छुड़ाना मुश्किल हो रहा है. और अगर सोने की कीमत में अचानक से तेज गिरावट आती है तो यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत खतरनाक होने वाला है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही